Home राष्ट्रीय संविधान बचाओ अभियान : राहुल गांधी का आज से करेंगे शुरुआत….

संविधान बचाओ अभियान : राहुल गांधी का आज से करेंगे शुरुआत….

6
0
SHARE

भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर विधिवत तरीके से संविधान को ‘नष्ट करने’ का आरोप लगाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष आज से संविधान बचाओ प्रचार अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं।

कांग्रेस के इस देशव्यापी प्रचार अभियान की शुरुआत दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से होगी। कांग्रेस के इस अभियान का मकसद देश भर में दलितों के बीच अपनी पैठ को मजबूत करने का है। एआईसीसी शिड्यूल कास्ट डिपार्टमेंट के चेयरमैन नितिन राउत ने बयान जारी कर कहा कि राहुल गांधी 23 अप्रैल को तालकटोरा स्टेडियम से इस अभियान की शुरुआत करेंगे। उनके इस अभियान में अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह अभियान अगले साल 14 अप्रैल 2019 तक चलाया जाएगा।

राहुल गांधी के इस अभियान को अगले लोकसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। बयान में कहा गया है कि पार्टी के संबंधित एससी विभाग इस अभियान को राज्यों में भी चलाएंगे ताकि आम लोगों तक पहुंच बनाई जा सके। गौरतलब है कि राहुल गांधी का यह अभियान भाजपा के उस अभियान के जवाब में आया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी सांसदों और विधायकों से दलित बहुल गांवों में एक रात गुजारने की अपील की है। भाजाप इसके लिए ‘ग्राम स्वराज अभियान’ चला रही है।

कांग्रेस पार्टी की योजना के मुताबिक ये अभियान पूरे देश भर में अगले एक साल तक चलाया जाएगा। इसका मक़सद मोदी सरकार को दलितों के हितों का विरोधी बता कर दलितों के बीच कांग्रेस की पैठ बढ़ाने का है। इसमें कांग्रेस का जोर ये बताने का रहेगा कि खासतौर पर दलितों के हकों को लेकर किस तरह से संविधान पर चोट की जा रही है। पंचायत और स्थानीय निकाय और ज़िला स्तर के पार्टी पदाधिकारियों के साथ-साथ कई कार्यकर्ता शामिल होंगे।

कांग्रेस के वर्तमान एवं पूर्व सांसद, जिला परिषदों, नगरपालिकाओं और पंचायत समितियों में पार्टी के दलित समुदायों के प्रतिनिधि और पार्टी की स्थानीय इकाइयों के पदाधिकारी भी इसमें भाग लेंगे। इसके अलावा पार्टी के महिला और युवा सेवादल की भी सक्रिय भागीदारी होगी। इसकी शुरुआत के मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे और सुशील कुमार शिंदे आदि भी शामिल हो सकते हैं। इस अभियान की शुरुआत में भाग लेने वाले तमाम कांग्रेसियों को अपने-अपने इलाके में जाकर ये संदेश फैलाने की जिम्मेदारी दी जाएगी कि किस तरह से कांग्रेस उनके हक़ों के लिए लड़ रही है। इसके लिए यह अभियान अलग-अलग राज्यों में भी चलाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here