Home Una Special BJP ने लोक सभा चुनाव को लेकर बनाई राणनीति…

BJP ने लोक सभा चुनाव को लेकर बनाई राणनीति…

8
0
SHARE

ऊना: चिंतपूर्णी मंडल भाजपा की बैठक रविवार को अंब में की गई। अंब के एक निजी होटल में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता मंडल प्रधान शाम मिन्हास ने की। बैठक में आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर भाजपा पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विधायक बलबीर सिंह ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के बागडोर संभालने के बाद सरकार की दूरदर्शी नीतियों, लोक कल्याण को समर्पित योजनाओं से देश ने केवल आर्थिक स्तर पर मजबूत हुआ है बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारत की साख बढ़ी है।

मोदी की विकासोन्मुख नीतियों की वजह से भाजपा के प्रति देश में समर्थन और विश्वास में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। प्रदेश में भाजपा ने पूर्व में कांग्रेस सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार और माफियाराज को खत्म कर एक नई इबारत लिखी है। इसे आगामी लोक सभा चुनाव में और मजबूती से भारी जनमत में परिवर्तित करना है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि आज कांग्रेस का वजूद खतरे में है। कभी सर्वोच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस के खिलाफ महाभियोग जैसा दुर्भाग्यपूर्ण कदम उठाकर देश की न्यायिक प्रणाली तो कभी सेना के सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेसियों को तकलीफ हो जाती है।

सुप्रीम कोर्ट की किसी व्यवस्था की गलत व्याख्या कर देश भर में भाजपा शासित राज्यों में दलितों के अधिकारों का हनन बताकर दलितों को गुमराह करने का असफल प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सभा में भाजपा के सबसे अधिक दलित सदस्य हैं। लोकसभा में 65 और राज्यों की विधानसभाओं में भाजपा के पिछड़े और दलित सदस्यों की संख्या 70 प्रतिशत से अधिक है। भाजपा सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ चुनाव में जाएगी।

इस मौके पर पूर्व विधायक सुषमा शर्मा, जिला प्रभारी राम प्रकाश पटियाल, जिला महासचिव विजय चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राज कुमार डोगरा, मंडल महामंत्री महेश मेहता, मंडल महामंत्री जयदेव खट्टा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट रमेश चौधरी, शंभू गोस्वामी, ग्राम पंचायत अंब की प्रधान सुलोचना राणा, जिला सचिव रजनी मनकोटिया, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष एडवोकेट संदीप शर्मा, एडवोकेट संजीव धीमान, प्रकाश चंद, राम पाल शर्मा, संजू, केवल कृष्ण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here