Home धर्म/ज्योतिष जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन…

जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन…

4
0
SHARE

मेष : आज के दिन आप पर लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि है ऐसा गणेशजी कहते हैं। विवाहोत्सुकों को जीवनसाथी मिलने का योग है। सामाजिक रूप से आपको यशकीर्ति मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। पर्यटन का आयोजन आप कर पाएँगेपरंतु मध्याहन के बाद मानसिक एकाग्रता में आपको कमी दिखाई देगी। स्वास्थ्य भी बिगड सकता है। स्वजनों के साथ मतभेद होगा। अकस्मात से संभलकर चलिएगा। धन का खर्च होगा।

वृषभ : आज आप किसी भी प्रकार के मानसिक भार से मुक्त हो जाएंगे और गणेशजी के आशीर्वाद है। शारीरिक रूप से भी आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में भी सुखसंतोष का आपको अनुभव होगा। व्यावसाय में भी आप को यश मिलेगा। आपके कार्य की सराहना होगी और उपरी अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। मध्याहन के बाद नए कार्य का आप आयोजन कर पाएँगे। व्यापार में लाभ होगा तथा पत्नी और पुत्र से भी लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मिथुन आपका आजका दिन मिश्र फलदायी रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। स्वास्थ्य में भी कुछ उतारचढाव आएगा। व्यावसायिक स्थल पर भी उपरी अधिकारीगण अप्रसन्नता से आपको व्यग्र कर सकते हैं। धनका व्यय अधिक होगा। संतानों की चिंता सताएगी। मध्याहन के बाद आपके कार्य में सफलता दृष्टिगोचर होने पर आपका मन भी प्रसन्नता का अनुभव करेगा। व्यापार में भी वातावरण अनुकूल रहेगा। बडेबूढ़ों के आशीर्वाद से आपका कार्य सुसंपन्न होगा। व्यवसाय में पदोन्नति के योग है। धन की प्राप्ति होगी।

कर्क : आजके दिन मनको शांत और प्रफुल्लित रखने के लिए ईश्वर का नामस्मरणआध्यात्मिक पठन की प्रवृत्ति ही एकमात्र उपाय है ऐसा गणेशजी कहते हैं। क्रोध को वश में रखिएगा। अनैतिक कृत्यों और नकारात्मक विचारों से दूर रहिएगा। धन की तंगी रहेगी। फिर भी मध्याहन के बाद शारीरिक स्वस्थता और बाद में मानसिक स्वस्थता प्राप्त होगी। आनंदप्रमोद के पीछे धन का व्यय होगा। व्यावसायिक स्थल पर ऊपरी अधिकारी से संभलकर चलिएगा। विदेशवासी स्वजनों से समाचार प्राप्त होंगे। किसीके साथ वादविवाद या उग्र चर्चा में न उतरने की गणेशजी सलाह देते हैं।

सिंह : आज आपको मनोरंजन के भरपूर साधन उपलब्ध होंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। जिससे आप मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंद लूटेंगे। साथ में पर्यटन की भी संभावना है। परंतु मध्याहन के बाद अधिक विचारों के कारण मानसिक रूप से आप थक जाएँगे। क्रोध की अधिकता से आप उकता जाएँगे तब वाणी पर संयम रखने पर परिस्थिति पर नियंत्रण ला सकेंगे। धन की तंगी रहेगी।

कन्या आजका दिन आपके लिए गणेशजी शुभ बताते हैं। कार्यसफलता मिलने से आज आप आनंदित रहेंगे। आपकी यशकिर्ती में भी वृद्धि होगी। परिवार का वातावरण भी अनुकूल रहेगा। जिससे शारीरिक और मानसिक रुप से आप प्रफुल्लितता और स्वस्थता का अनुभव करेंगे। भावना के प्रवाह में आप अधिक न बह जाएँ इसका ध्यान रखिएगा। मध्याहन के बाद आप का दिन मनोरंजन में बीतेगा। व्यापार में भागीदारों से लाभ होगा।

तुला : लेखनकार्य और सृजनात्मक प्रवृत्तियों के लिए आज का दिन शुभ हैऐसा गणेशजी कहते हैं। बौद्धिक चर्चा में लाभ लेने के लिए भी आज आप सोच सकते हैं। बौद्धिक चर्चा में भाग लेने के लिए हुए कार्य में आप को सफलता मिलेगी। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आज कुछ अधिक भावनाशील रहेंगे। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा और सहकार्यकरों का सहकार भी मिलेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा।

वृश्चिक : आज जिद्दीपन छोड़ देने के लिए गणेशजी आप को सूचित करते है। भावुकता पर संयम रखने से मानसिक व्यग्रता का अनुभव कम होगा। वित्तीय मामलों का आयोजन होगा। वस्त्राभूषण एवं सौंदर्य प्रसाधनों के पीछे खर्छ होगा। माता से लाभ होगा। मध्याहन के पश्चात विचारों में शीघ्र परिवर्तन आएँगे। नये काम की शुरूआत न करें। बौद्धिक एवं तार्किक कार्य करें। पेट सम्बंधित बीमारीओं से सावधान रहें। यात्रा – प्रवास टालें।

धनु : दिन के समय में आज आप का मन प्रफुल्लित रहने से मानसिक रूप से एकदम हलके– फुलके होने का अनुभव होगा। परिवारजनों के साथ पारिवारिक प्रश्नों की चर्चा का आयोजन होगा,जिसका निराकरण लाने में सफल रहेंगे। मित्रों के साथ धनिष्ठता बढे़गी और प्रतिस्पर्धीयों के समक्ष विजय होगी। आज भाग्यवृद्धि का योग हैपरंतु मध्याहन के बाद कुछ अधिक ही संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे। मानसिकरुप से व्यग्रता रहेगी। स्त्रीयों को प्रसाधनों के पीछे धन का व्यय होगा। जमीनमकानवाहन आदि का सौदा संभलकर कीजिएगा। विद्याप्राप्ति के लिए विद्यार्थीयों का समय अच्छा है।

मकर आज धार्मिक विचारों के साथसाथ धार्मिक कार्यो में खर्च भी होगा। अधिक वादविवाद से परिवार का वातावरण कलुषित न हो इसका ध्यान रखिएगा। परिवारजनों को आप से मनदुःख और असंतोष रह सकता है। फिर भी मध्याहन के बाद आप का मन चिंतामुक्त रहेगा। मित्रों– स्वजनों से हुइ भेंट से मन आनंदित हो उठेगा। आज भाग्यवृद्धि के योग हैं। भाईबहनों का प्रेम आप पर बरसेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं।

कुंभ : आज आप का मन प्रफुल्लित रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। गहन चिंतनशक्ति और आध्यात्मिकता दोनों में आप का मन डूबा रहेगा। नकारात्मक विचारों को मन से निकाल देने की गणेशजी सलाह देते हैं। वाणी पर संयम रखिएगा। अनापेक्षिक धनव्यय से संभलकर चलिएगा। आज फिर भी निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा। लिए गए काम पर किसी का ध्यान न जाने से आप का मन निराश न हो जाए इस का ध्यान रखिएगा। विद्यार्थीयों को विद्याप्राप्ति में विध्न आ सकता है।

मीन : किसी के साथ धन से सम्बंधित व्यवहार न करने की तथा किसी के विवाद में न पड़ने की गणेशजी सलाह देते हैं। मन एकाग्र करने का प्रयास कीजिएगा। आज खर्च पर संयम रखना होगा। स्वजनों के साथ मनःदुख होने के प्रसंग बनेंगे। मध्याहन के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। मानसिक रूप से भी आपको स्वस्थता का अनुभव करेगा। मित्रों से उपहार आदि मिलेंगे। परिवारजनों से सुख भी आज अच्छा मिलेगा। साथसाथ आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में भी धन लगा रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here