Home हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री ने पीजीआई जाकर कसौली गोलीकांड में घायल गुलाब सिंह का हाल...

मुख्यमंत्री ने पीजीआई जाकर कसौली गोलीकांड में घायल गुलाब सिंह का हाल पूछा…

3
0
SHARE
मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने आज पीजीआई चण्डीगढ़ जाकर कसौली गोलीकांड में घायल लोक निर्माण विभाग के बेलदार गुलाब सिंह का कुशल क्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। गुलाब सिंह माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा कसौली में अवैध निर्माण गिराने के आदेशों की अनुपालना के लिए गई टीम में शामिल था और हमलावर की गोली से घायल हो गया था।
मुख्यमंत्री ने गुलाब सिंह की कर्तव्य परायणता की सराहना की और कहा कि उसके उपचार का सारा खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों की टीम से गुलाब सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी भी ली।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी महेंद्र धर्माणी, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रोहित सावल सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here