Home हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री ने अन्तर्राष्ट्रीय ऑलम्पिक दिवस दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना….

मुख्यमंत्री ने अन्तर्राष्ट्रीय ऑलम्पिक दिवस दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना….

7
0
SHARE
मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर ने आज यहां रिज मैदान पर अन्तर्राष्ट्रीय ऑलम्पिक दिवस दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। दौड़ में शिमला के विभिन्न स्कूलों के सैंकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटा राज्य होने के बावजूद हिमाचल प्रदेश ने खेल क्षेत्र में बड़ा नाम अर्जित किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के हमीरपुर जिले के विजय कुमार ने ऑलम्पिक खेलों में देश के लिए रजत मेडल जीता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य के उभरते खिलाड़ियों के लिए हर सम्भव सुविधाएं प्रदान करेगी ताकि वे राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार हो सकें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ खेल सुविधाएं प्रदान करने के प्रयास किए जाएंगे, क्योंकि गांवों के बच्चे खेलों में काफी प्रतिभावान हैं।
परिवहन, वन और युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री श्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए कृतसंकल्प है।
हिमालच प्रदेश ऑलम्पिक एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राजेश भण्डारी ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री की धर्म पत्नी डॉ. साधना ठाकुर, भाषा, कला व संस्कृति विभाग की सचिव श्रीमती पूर्णिमा चौहान, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की संयुक्त निदेशक श्रीमती सुमन रावत सहित अन्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here