Home Bhopal Special आज शाम तक मध्यप्रदेश में मानसून दे सकता है दस्तक..

आज शाम तक मध्यप्रदेश में मानसून दे सकता है दस्तक..

10
0
SHARE
दरअसल, शनिवार को मानसून साउथ गुजरात और महाराष्ट्र से होते हुए छत्तीसगढ़ पहुंचा, फिर ओडिसा, पश्चिम बंगाल तक अपने पैर जमा लिया है, अब मध्यप्रदेश की बारी है। जहां आज शाम तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद है, मौसम विभाग के अनुसार, मानसून गुजरात के दक्षिण भाग और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में दस्तक दे चुका है, जल्द ही इसका असर मध्यप्रदेश में भी दिखने लगेगा।
राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री, इंदौर का 22. 4 डिग्री, ग्वालियर का 31 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 35.1 डिग्री, ग्वालियर का 44.5 डिग्री और जबलपुर का 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here