Home Una Special सुक्खू पर वीरभद्र की टिप्पणी निंदनीय : महिंद्र

सुक्खू पर वीरभद्र की टिप्पणी निंदनीय : महिंद्र

9
0
SHARE

ऊना:  हिमाचल में सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन ने पूरे जोश के साथ प्रदेश में ब्लॉक स्तर के ऊपर कार्यक्रम किए जा रहे हैं। जिस तरह से पिछले 5 वर्षों में सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश कांग्रेस को जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ा, मान सम्मान दिया। यह आज से पहले कभी भी नहीं हुआ।

यह बात सोमवार को जारी एक संयुक्त बयान में कांग्रेस पार्टी के नेता पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह, सुदेश शर्मा, राकेश ठाकुर, सहदेव सिंह, पंकज कुमार, रणजीत सिंह, मोहन लाल, हरकेश कुमार, ओम प्रकाश, दीपक कुमार, रविदास, सुनील कुमार, नवदीप शर्मा, सुभाष कुमार, कमलेश देवी, सुगनी देवी, चंचला रानी व राजकुमारी ने कहा की सुखविंद्र सिंह सुक्खू के पास संगठन का एक बहुत बड़ा तजुर्बा है, क्योंकि वह छात्र राजनीति से उठकर आए हैं। 10 साल एनएसयूआई के अध्यक्ष रहे उसके बाद युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे और अपने इस तजुर्बे के साथ उन्होंने पूरे प्रदेश में संगठन को बहुत मजबूती दिलाई।
उन्होंने कहा कि आज हमें फक्र है कि आज हर कार्यकर्ता को पार्टी के अलग अलग संगठनों में पदाधिकारी के रुप में एक कार्यकर्ता के रूप में जो मान सम्मान मिल रहा है, वह बहुत ही ज्यादा सराहनीय है। प्रदेश में भाजपा सरकार के अभी 6 महीने ही हुए पर संगठन ने लगातार सरकार को हर गलत कार्य के ऊपर धरना प्रदर्शन देकर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने सुखविंद्र सिंह सुक्खू के ऊपर जो टिप्पणी की वो सम्मानीय नेता को शोभा नहीं देती, क्योंकि पूरे प्रदेश के लोगों ने उन्हें उनकी 55 साल की राजनीति में पूरा सहयोग किया और मान सम्मान दिया।
आज जिस तरह से वह प्रदेश अध्यक्ष के ऊपर टिप्पणी कर रहे हैं वह निंदनीय है, क्योंकि उनकी व्यक्तिगत तौर के ऊपर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ कोई बात हो सकती है, मगर जहां तक संगठन की बात है। सुखविंद्र सिंह सुक्खू कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष हैं और उन पर इस तरह की टिप्पणी करना अति निंदनीय है। उन्होंने कहा की जहां तक सुखविंद्र सिंह सुक्खू के व्यक्तित्व की बात है। उन्होंने पिछले 5 साल पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर तक जोड़ा और अपने क्षेत्र से जीत कर आए इसी बात से पता चलता है कि उनका पूरे प्रदेश में और अपने क्षेत्र में कितना जनाधार है। उन्होंने कहा कि अगर इस तरह की ब्यानबाजी पार्टी के अध्यक्ष के ऊपर की जाए तो कांग्रेस पार्टी के हाईकमान को इसके ऊपर कार्रवाई करनी चाहिए चाहे वह कितना ही बड़ा नेता हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here