Home Una Special बरसाती पानी के साथ लोगों के घरों में घुस रही मिट्टी, इंडस्ट्रियल...

बरसाती पानी के साथ लोगों के घरों में घुस रही मिट्टी, इंडस्ट्रियल एरिया के लिए की गई थी पहाड़ की कटिंग….

5
0
SHARE
हरोली विधानसभा क्षेत्र के पंडोगा में बन रहा इंडस्ट्रियल एरिया बरसात के मौसम में स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। इंडस्ट्रियल एरिया को विकसित करने के लिए की गई पहाड़ की कटिंग और खाई में डाली गई मिट्टी बरसाती पानी के साथ बहकर लोगों के घरों और खेतों में कहर बरपा रही है।
स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद अब प्रशासनिक टीम और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राम कुमार ने मौके  का मुआयना किया। ऐसे मौके पर भी भाजपा प्रवक्ता ने पूर्व सरकार को घेरने में कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने पूर्व कांग्रेस सरकार पर इस इंडस्ट्रियल एरिया की आड़ में घोटाला करने का आरोप लगाया।
ऊना-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर पंडोगा में विकसित किए जा रहे इस उद्योग विभाग के क्षेत्र के कुछ एक  हिस्सों से मिट्टी खिसकनी शुरू हो चुकी है। बरसात के कारण कई फीट ऊंची मिट्टी की पहाड़ी धराशायी हो रही है और ये मिट्टी बरसाती पानी के साथ लोगों के घरों और खेतों को नुकसान पहुंचा रही है।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राम कुमार ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार के समय इस इंडस्ट्रियल एरिया का काम शुरू हुआ था, जिसके तहत यहां मिट्टी के डम्प तो लगा दिए गए, लेकिन मिट्टी को रोकने के लिए डंगे का निर्माण नहीं किया गया। भाजपा प्रवक्ता ने इस इंडस्ट्रियल एरिया की आड़ में पूर्व कांग्रेस सरकार और पूर्व उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री पर घोटाले का आरोप भी जड़ा। राम कुमार ने कहा कि इस मामले को जल्द ही सीएम जयराम के समक्ष उठाकर समस्या का हल करवाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here