Home हिमाचल प्रदेश समाज को मजबूत बनाने में महिलाओं की भूमिका अह्म : CM..

समाज को मजबूत बनाने में महिलाओं की भूमिका अह्म : CM..

10
0
SHARE

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये महिलाओं को किया सम्मानित महिलाओं के सक्रिय सहयोग और सहभागिता के बिना एक मजबूत और सशक्त समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गत सायं यहां ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में मीडिया समूह दिव्य हिमाचल द्वारा आयोजित ‘नारी सम्मान समारोह’ की अध्यक्षता करते हुए कही। समारोह का आयोजन राज्य की महिलाओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये उन्हें सम्मानित करने के लिये किया गया था।

महिलाओं को सम्मानित करने के मीडिया समूह के प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी कुल आबादी का लगभग आधा हिस्सा महिलाएं हैं और यदि उन्हें अवसर प्रदान किया जाए तो वे प्रत्येक क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकती है जो समय-समय पर उन्होंने यह साबित कर दिखाया भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए पिछले सात महिनों के दौरान अनेक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि समाज धीरे-धीरे ही सही, लेकिन निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करके उनके सशक्तिकरण के लिए आगे आ रहा है।

श्री जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि महिलाओं को निचले स्तर से सशक्त बनाया जाए और इसके लिए उन्हें उच्चतम स्तर तक निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि लड़कियों के प्रति लोगों को मानसिकता में बदलाव लाने की आवश्यकता है और तभी स्वस्थ समाज की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने उच्च व्यावसायिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए दिव्य हिमाचल की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि लगभग 21 वर्ष की अल्पावधि में दिव्य हिमाचल ने राज्य के पाठकों के दिलों में एक विशेष स्थान बना लिया है।

श्री जय राम ठाकुर ने रेडियो जॉकी शालिनी शर्मा, लोक गायिका वर्षा कटोच, ट्रक चालक सुश्री नीलकमल, योग शिक्षिका डॉ. गरिमा ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्ता प्रीति सूद, नृतिका श्रुति गुप्ता, हिमाचल प्रशासनिक अधिकारी कुमुद सिंह, बुनकर मीना कुमारी, टैक्सी चालक रवीना, भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी मोनिका, लेखिका मीनाक्षी चौधरी व सरोज परमार तथा हैंडबॉल कोच स्नेह लता को संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here