Home हिमाचल प्रदेश पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर हिमाचल में दो दिन...

पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर हिमाचल में दो दिन का अवकाश…

17
0
SHARE

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के देहांत के बाद हिमाचल सरकार ने सात दिन का राज्य शोक घोषित कर दिया है। राज्य सरकार ने वाजपेयी के सम्मान में 17 और 18 अगस्त 2018 को दो दिन के सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की है। यानी दोनों दिन तमाम सरकारी, अर्ध सरकारी कार्यालयों सहित शिक्षण संस्थानों मेें छुट्टी रहेगी। राज्य सचिवालय समेत तमाम संस्थानों के बाहर राष्ट्रीय ध्वज भी सात दिन तक आधा झुका रहेगा। हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश स्तर पर 17 अगस्त को आधे दिन तक व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया है।

व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष सोमेश कुमार शर्मा ने बताया है कि वाजपेयी के निधन पर शोक सभा हुई। सभी इकाइयों से आह्वान किया गया है कि वाजपेयी के निधन पर उन्हें सम्मान देने के लिए अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखें। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वाजपेयी एक महान राजनेता और दूरदर्शी नेता थे, जिनका देहावसान राष्ट्र के लिए एक महान क्षति है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि वाजपेयी के निधन से देश को अपूर्णीय क्षति हुई है। वाजपेयी विराट व्यक्तित्व के धनी थे। वे न केवल एक सफल राजनेता थे बल्कि एक लोकप्रिय जन नेता भी थे।हिमाचल कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपयी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनके निधन से जो नुकसान देश को हुआ है उसकी भरपाई कर पाना मुश्किल होगा।

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक जताया है। कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री विधायक धनीराम शांडिल, रामलाल ठाकुर, नंद लाल, इंद्र दत्त लखनपाल, अनिरुद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है।राज्यपाल आचार्य देवव्रत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक जताया है। वे नई दिल्ली रवाना हो गए हैं। शोक संदेश में राज्यपाल ने कहा कि वाजपेयी सही अर्थों में भारत के रत्न थे, जिन्होंने अपनी सादगी, विनम्रता और अपनेपन से सभी के दिलों पर राज किया। उन्होंने हमेशा मूल्यों पर आधारित राजनीति की और उदारवादी नेता एवं सर्वमान्य नेता के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here