Home शख़्सियत ऋषि कपूर

ऋषि कपूर

9
0
SHARE

ऋषि कपूर  हिन्दी फ़िल्म अभिनेता, निर्माता व निर्देशक हैं। वह एक बाल कलाकार के रूप में काम कर चुके हैं। उन्हें फ़िल्म ‘बॉबी’ के लिए 1974 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार और साथ ही 2008 में फ़िल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सहित अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चूका हैं। उन्होंने अपनी पहली फ़िल्म ‘मेरा नाम जोकर’ में शानदार भूमिका के लिए 1971 में राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त किया

जीवन परिचय: ऋषि कपूर का जन्म 4 सितम्बर 1952 को मुंबई के चेंबूर में हुआ। ऋषि कपूर बॉलीवुड के शो मैन यानी राज कपूर के मंझले बेटे हैं। उनकी माँ का नाम कृष्णा राज कपूर था। इनका निक नेम चिंटू हैं। इनके दो भाई हैं- रणधीर कपूर और राजीव कपूर। ऋषि के दोनों भाई उन्हीं के तरह बॉलीवुड अभिनेता हैं। इनका विवाह बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू सिंह से हुआ है। इनके दो बच्चे हैं- रणबीर कपूर और रिधिमा कपूर। रणबीर कपूर अपने पिता ऋषि कपूर की तरह बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो हैं। ऋषि कपूर की बेटी रिधिमा का विवाह बिजनेस मैन भारत साहनी से हुआ हैं। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री करीना कपूर और करिश्मा कपूर ऋषि कपूर की भतीजी है।[1]

शिक्षा: ऋषि कपूर ने अपनी प्रारम्भिक पढ़ाई अपने भाईयों के साथ कैंपियन स्कूल, मुंबई और उसके बाद आगे की पढ़ाई मेयो कॉलेज अजमेर से पूरी की। [1]

अभिनय की शुरुआत: फ़िल्मी परिवार से होने के कारण ऋषि कपूर हमेशा से ही फ़िल्मों में अभिनय करने की रूचि रखते थे। ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में 1970 में अपने पिता की फ़िल्म ‘मेरा नाम जोकर’ से अभिनय की शुरुआत की थी। इस फ़िल्म में ऋषि ने अपने पिता के बचपन का किरदार निभाया था। उन्होंने बॉलीवुड में बतौर अभिनेता के रूप में कार्य 1973 में फ़िल्म ‘बॉबी’ से किया था। इस फ़िल्म में उनके साथ डिंपल कपाड़िया थीं। ऋषि कपूर ने अपने करियर में 1973 से 2000 तक 92 फ़िल्मों में रोमांटिक हीरो का किरदार निभाया है। उन्होंने बतौर सोलो लीड अभिनेता 51 फ़िल्मों में अभिनय किया है। ऋषि कपूर अपने जमाने के चॉकलेटी हीरोज में से एक थे। उन्होने बॉलीवुड कई रोमांटिक हिट फ़िल्में दी। ऋषि ने अपनी पत्नी के साथ 12 फ़िल्मों में अभिनय किया हैं।

निर्देशन कार्य 

अभिनय की दुनिया में तहलका मचाने के बाद ऋषि ने निर्देशन में भी हाथ आजमाया। उन्होंने 1998 में अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत फ़िल्म ‘आ अब लौट चले’ निर्देशित की। ऋषि कपूर ने अपने करियर की शुरुआत से हमेशा ही रोमांटिक किरदार को निभाया था, लेकिन फ़िल्म ‘अग्निपथ’ में उनकी खलनायक के किरदार को देख सभी हतप्रभ रह गए। ऋषि को फ़िल्म अग्निपथ के लिए आईफ़ा बेस्ट नेगेटिव रोल के अवार्ड से भी नवाजा गया।

ऋषि कपूर के बारे में कुछ अनसुनी बातें 

ऋषि कपूर बॉलीवुड के निर्माता निर्देशक-अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के पोते है। वह कपूर खानदान की तीसरी पीढ़ी हैं। फ़िल्म ‘बॉबी’ जोकि ‘मेरा नाम कर’ का रीमेक थी, इसमें उनके पिता की पहली पसंद राजेश खन्ना थे, लेकिन पैसे ना होने के कारण उन्हें इस फ़िल्म में अपने बेटे यानि ऋषि कपूर को साइन करना पड़ा।ऋषि कपूर अपने जमाने के चॉकलेटी हीरो थे तो इस कारण उनका नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया। नीतू सिंह से विवाह होने से पहले ऋषि कपूर का नाम एक यास्मीन नाम की लड़की से भी जोड़ा गया था।ऋषि कपूर ने नीतू सिंह से 5 साल के लम्बे साथ के बाद शादी की थी।ऋषि कपूर ने अने चालीस साल के फ़िल्मी करियर में पहली बार फ़िल्म ‘अग्निपथ’ के लिए ऑडिशन दिया था।ऋषि कपूर ने चालीस साल के फ़िल्मी करियर में पहली बार ‘अग्निपथ’ में नकारत्मक भूमिका निभाई, जो उनके फैंस को बेहद पसंद आई थी।आपको हैरानी होगी, ऋषि कपूर और रणबीर कपूर दोनों नें ही अपनी पहली फ़िल्म में टॉवल सीन किया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here