Home हिमाचल प्रदेश हिमाचल में कमजोर पड़ा मानसून एक सप्ताह खिली रहेगी धूप..

हिमाचल में कमजोर पड़ा मानसून एक सप्ताह खिली रहेगी धूप..

7
0
SHARE

हिमाचल में मानसून कमजोर पड़ गया है। अब राज्य में एक सप्ताह तक धूल खिली रहेगी। 22 सितंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। रविवार को धूप खिलने से प्रदेश के मैदानी इलाकों में पारा चढ़ने लगा है। रविवार को ऊना में अधिकतम तापमान 33.2 दर्ज किया गया है।

राजधानी शिमला में रविवार को मौसम साफ रहा और दिन भर धूल खिली रही। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में पिछले चौबीस घंटे के दौरान मानसून कमजोर रहा। इस दौरान एक दो स्थानों पर वर्षा हुई। पिछले चौबीस घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई उल्लेखनीय परिवर्तन नहीं हुआ। अधिकतम तापमान भी सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। केलांग में सबसे कम 3.6 डिग्री सेल्सियस और सबसे अधिक तापमान ऊना में 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र ने अनुमान लगाया है कि सोमवार को मैदानी और निचले पर्वतीय स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर बारिश और गर्जन होगी। ऊंचे पर्वतीय स्थानों में मौसम शुष्क रहेगा। शिमला में अधिकतम तापमान 24.6,  सुंदरनगर 31.3, भुंतर 31.2, कल्पा 22.8, धर्मशाला 27.2, ऊना 33.2, नाहन 27.3, केलांग 17.7, कांगड़ा 30.9, बिलासपुर 30.2,  हमीरपुर 31.6, चंबा 29.9 और डलहौजी में 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here