Home Bhopal Special गहने देखने पहुंची दो महिलाओं ने डीपी ज्वेलर्स से चुराया ढाई लाख...

गहने देखने पहुंची दो महिलाओं ने डीपी ज्वेलर्स से चुराया ढाई लाख का सोना….

10
0
SHARE

भोपाल.  मालवीय नगर स्थित डीपी ज्वेलर्स के यहां से दो महिलाएं गहने देखने के बहाने ढाई लाख रुपए कीमत के जेवर चुरा ले गईं। दोनों महिलाएं गहने चोरी करते सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गईं हैं। जहांगीराबाद पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

मालवीय नगर जहांगीराबाद स्थित डीपी ज्वेलर्स की शॉप में 32 वर्षीय ऋषभ भंडारी कर्मचारी हैं। टीआई जहांगीराबाद अनिल बाजपेयी के अनुसार रविवार रात ऋषभ ने शॉप से चोरी की शिकायत की। उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर करीब 3 बजकर 59 मिनट पर दो महिलाएं शॉप में आई। उनके कहने पर दुकान के मैनेजर मयंक ने उन्हें जेवर दिखाने शुरू कर दिए।

कुछ देर बाद वे महिलाएं बिना कुछ खरीदे वहां से चली गईं। मयंक ने जब सभी जेवर वापस रखने शुरू किए, तो उसमें से ढाई लाख रुपए कीमत की चार चूड़ियां गायब थी। उन्होंने बताया कि फुटेज देखे तो उसमें वही दो महिलाएं जेवर देखने के दौरान चूड़ियां चोरी छिपे बैग में रखते नजर आईं। एक महिला नीले रंग और दूसरी महिला सफेद रंग का सलवार शूट पहने थी।

टीआई वाजपेयी के अनुसार शॉप से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं की पहचान की जा रही है। इसकी जानकारी अन्य पुलिस थानों और क्राइम ब्रांच को भेजी है। उम्मीद है कि जल्द ही महिलाएं पकड़ी जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here