Home स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप 2018 से पहले मोहम्मद मुश्ताक अहमद बने हॉकी इंडिया के...

वर्ल्ड कप 2018 से पहले मोहम्मद मुश्ताक अहमद बने हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष….

14
0
SHARE

हॉकी बिहार के मोहम्मद मुश्ताक अहमद को सोमवार को हॉकी इंडिया (एचआई) का अध्यक्ष चुना गया। एचआई की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को हुए 8वें हॉकी इंडिया कांग्रेस और चुनाव में यह फैसला लिया गया। मुश्ताक अहमद पूर्व अध्यक्ष राजिंदर सिंह का स्थान संभालेंगे।

इससे पहले मुश्ताक एचआई में महासचिव के पद पर रह चुके हैं। लेकिन अब वह एक अक्टूबर से ही एचआई के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके साथ ही मणिपुर हॉकी के ज्ञानेंद्रो निनगोमबम को एचआई का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जम्मू और कश्मीर हॉकी की असीमा अली और झारखंड हॉकी के भोला नाथ उपाध्यक्ष पद संभालेंगे।

इससे पहले हॉकी इंडिया के अध्यक्ष रहे रजिंदर को एचआई के नए महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, असम हॉकी के तपन कुमार दास को फिर से कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान असुंता लाकड़ा को छत्तीसगढ़ हॉकी के फिरोज अंसारी के साथ संयुक्त सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस बीच, राजस्थान हॉकी की आरती सिंह, तमिलनाडु हॉकी की एम. रेनुका लक्ष्मी और कनार्टक हॉकी के अध्यक्ष एस.वी.एस. सुब्रमण्य गुप्ता को एचआई के कार्यकारी सदस्यों के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, डॉ आर.पी. सिंह और जॉयदीप कौर को कार्यकारी बोर्ड से नामांकन और कांग्रेस में मंजूरी मिलने के बाद एथलीट प्रतिनिधियों के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here