Home राष्ट्रीय वीडियो में बताया गया है कि भारत और चीन के बीच में...

वीडियो में बताया गया है कि भारत और चीन के बीच में काफी पुराना रिश्ता है…..

62
0
SHARE

पिछले हफ्ते रेसिस्ट वीडियो सामने आने के बाद अब भारत-चीन रिलेशन पर एक और वीडियो वायरल हुआ है। चीन के माउथपीस शिन्हुआ न्यूज की तरफ से जारी नए वीडियो में इस बार थोड़ा संयम बरतते हुए डोकलाम विवाद को हल करने की सलाह दी गई है। वीडियो में कहा गया है, “एशिया चीनी ड्रैगन और भारतीय हाथी का है, हम जन्म से दुश्मन नहीं हैं, दोनों देशों की एक रिच कल्चरल हिस्ट्री है।” बता दें कि इससे पहले Seven Sins टाइटल से एक वीडियो सामने आया था जिसमें भारत का मजाक उड़ाया गया था और उसके 7 पाप गिनाए गए थे।

– नया वीडियो एक मिनट 35 सेकंड का है। इसमें एक स्मार्ट एंकर कहता है कि डोकलाम मुद्दा स्ट्रैटजिक ट्रस्ट (रणनीतिक भरोसे) में कमी का नतीजा है, यह रणनीतिक अदूरदर्शिता भी हो सकती है, जिससे हमारे हितों को नुकसान पहुंचा है।
– वीडियो में दोनों देशों के रिच कल्चरल हिस्ट्री का हवाला देते हुए ये कहा गया है कि दोनों देश जन्म से ही दुश्मन नहीं है और इसीलिए भारत को चीन के क्षेत्र से अपने सैनिकों को तुरंत और बिना शर्त वापस बुला लेना चाहिए।
– बता दें कि सिक्किम सेक्टर के डोकलाम एरिया में भूटान ट्राइजंक्शन के पास चीन एक सड़क बनाना चाहता है। भारत और भूटान इसका विरोध कर रहे हैं। करीब 3 महीने से इस इलाके में भारत और चीन के सैनिक आमने-सामने हैं।
वीडियो में चेतावनी भी दी
– नए वीडियो में भारत को चेतावनी भी दी गई है। इसमें कहा गया है, “भारत को फ्यूचर के किसी खराब फैसले के खिलाफ संयम बरतना चाहिए और अपने बचाव की कोशिश करनी चाहिए। भारत कहता है कि उसके वहां 2.7 अरब लोग शांति और सदभाव से आपस में मिलकर रहते हैं, तो संयम बरतने से उसके लोगों को फायदा होगा।”
पिछले वीडियो में क्या था?
– इससे पहले, 17 अगस्त को एक वीडियो सामने अाया था, जिसमें चीन के मीडिया ने भारत का मजाक उड़ाया था। सरकारी न्यूज चैनल शिन्हुआ ने अपने शो ‘स्पार्क’ में कहा था कि भारत ने दो महीने के भीतर डोकलाम में 7 गुनाह किए हैं। शो की एंकर डाएर वेंग ने कहा था, “पूरी दुनिया भारत को जगाने की कोशिश कर रही है। अब चीन को ये अहसास हो गया है कि ऐसे इंसान को जगाना मुश्किल है, जो सोने का नाटक कर रहा हो।” इसके बाद वीडियो में एक शख्स इंडियन पोशाक में नजर आता है, जो कहता है, “कोई मुझ पर आरोप नहीं लगा रहा है, क्योंकि मैं सो रहा हूं।”
भारत के ये 7 पाप गिनाए थे
1) घुसपैठ
2)द्विपक्षीय समझौतों का उल्लंघन
3) अंतरराष्ट्रीय कानून को नजरंदाज करना
4) सही और गलत में भ्रम पैदा करना
5) पीड़ित पर ही आरोप लगाना
6) छोटे पड़ोसी का अपहरण करना
7) जानबूझकर गलती से चिपके रहना
क्या है डोकलाम विवाद?
– ये विवाद 16 जून को तब शुरू हुआ था, जब इंडियन ट्रूप्स ने डोकलाम एरिया में चीन के सैनिकों को सड़क बनाने से रोक दिया था। हालांकि चीन का दावा है कि वह अपने इलाके में सड़क बना रहा है।
– इस एरिया का भारत में नाम डोका ला है जबकि भूटान में इसे डोकलाम कहा जाता है। चीन दावा करता है कि ये उसके डोंगलांग रीजन का हिस्सा है। भारत-चीन का जम्मू-कश्मीर से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक 3488 km लंबा बॉर्डर है। इसका 220 km हिस्सा सिक्किम में आता है।
भारत की क्या है चिंता?
– नई दिल्ली ने चीन से कहा है कि चीन के सड़क बनाने से इलाके की मौजूदा स्थिति में अहम बदलाव आएगा, भारत की सिक्युरिटी के लिए ये गंभीर चिंता का विषय है। रोड लिंक से चीन को भारत पर एक बड़ी मिलिट्री एडवान्टेज हासिल होगी। इससे नॉर्थइस्टर्न स्टेट्स को भारत से जोड़ने वाला कॉरिडोर चीन की जद में आ जाएगा। लिहाजा भारत ने डोकलाम से अपनी सेनाएं बिना शर्त वापस बुलाने की चीन की मांग ठुकरा दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here