Home मध्य प्रदेश राजमाता की जन्म शताब्दी : CM का इंतजार था पहुंच गए सिंधिया..

राजमाता की जन्म शताब्दी : CM का इंतजार था पहुंच गए सिंधिया..

9
0
SHARE

ग्वालियर। राजमाता की जन्म शताब्दी सियासी ड्रामे की ये तस्वीरें ग्वालियर के कटोराताल रोड स्थित छत्री परिसर की हैं। यहां भाजपा के संस्थापकों में से एक राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जन्म शताब्दी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मंच भाजपा का था। मंत्री यशोधरा राजे, जयभान सिंह पवैया समेत भाजपाई नेता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आने का इंतजार कर रहे थे।

इसी दौरान कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया यहां पहुंच गए। विजयाराजे उनकी दादी थीं। राजघराने की टोपी पहनकर सिंधिया पहुंचे और दादी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर वे मंच के पीछे बने गेट से बाहर चले गए। उन्हें देखकर सभी मंत्री हैरान थे। ठीक पांच मिनट बाद शिवराज पहुंचे और उन्होंने राजमाता की समाधि पर पुष्प माला अर्पित की। वे थोड़ी देर यहां रुके, फिर कार्यक्रम में शामिल होने चले गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here