Home मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव:30 साल से टिकट मांग रहे दावेदार भी इस बार कतार...

विधानसभा चुनाव:30 साल से टिकट मांग रहे दावेदार भी इस बार कतार में लगे…

9
0
SHARE

विधानसभा चुनाव के टिकट तय करने की कवायद में जुटी भाजपा के लिए पुराने दावेदारों ने मुश्किल खड़ी कर दी है। पार्टी के भीतर कई ऐसे चेहरे सामने आ गए हैं जो कम से कम दस और अधिकतम 30 साल से टिकट मांग रहे हैं। इनमें पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष तपन भौमिक, भगवानदास सबनानी, बीडीए चेयरमैन ओम यादव, इंदौर के गोपीकृष्ण नेमा समेत कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं। फिलहाल भाजपा प्रयास कर रही है कि जिन जिताऊ चेहरों के नाम सर्वे में सामने आए हैं, उन्हें छोड़कर बाकी को समझाकर बैठा दिया जाए।
कोठारी वरिष्ठ नेता हैं और 2008 का चुनाव हार गए थे। 2013 में इन्हें टिकट नहीं मिला, इसलिए इस बार दावेदारी जता रहे हैं। भौमिक 15 साल से टिकट की लाइन में हैं। इस बार भी दावेदार हैं। सबनानी को उमा भारती की भाजश से भाजपा में लाया गया था। तब उन्हें टिकट मिलना था पर नहीं मिला। 2013 में भी वे लाइन में थे पर टिकट कट गया। इस बार फिर दावेदार हैं। ओम यादव को टिकट मांगते 28 साल हो गए पर आज तक उन्हें यह खुशी नहीं मिल पाई।

सागर की खुरई सीट से चार बार चुनाव जीतने वाले धरमू राय के सामने परिसीमन ने दिक्कत खड़ी कर दी। 2008 में यह आरक्षित से सामान्य हो गई। तब से राय को दूसरा ठिकाना नहीं मिला। इंदौर के गोपीकृष्ण नेमा को 1998 में टिकट मिला, चुनाव हारे। 2003 में नहीं, पर 2008 में टिकट मिला, फिर हारे। 2013 में टिकट नहीं मिला। इस बार दावेदार हैं।

भोपाल-मध्यभारत : ओम यादव, रमेश शर्मा गुट्टू भैया, भगवानदास सबनानी, सूरज सिंह मारण, तपन भौमिक, भागीरथ पाटीदार, सुशील वासवानी, योगेंद्र सिंह मंडलोई।

बुंदेलखंड : रामअवतार पाठक, संजय नगाइच, पुष्पेंद्र लिटोरिया, उमेश सोनी, राजेश वर्मा, आरके बागरी, चंदन सपेरा, अभय यादव, अशोक साहू, रमेश सिंह, धरमू राय, विनोद कबीर पंथी, अशोक साहू, गंगाराम पटेल,
उमेश शुक्ला, घासीराम पटेल, जितेंद्र प्रताप सिंह बुंदेला व राकेश गिरी।

मालवा-निमाड़ : हिम्मत कोठारी, गोपीकृष्ण नेमा, गोविंद मालू, शंकर ललवानी, बाबूलाल महाजन, गोपाल कनोज, प्रदीप पांडे, सरदार सिंह मेढ़ा, खेमराज पाटीदार, प्रेम सिंह पटेल, आत्माराम पाटीदार व शिवनारायण
जागीरदार।

विंध्य : विमला पांडे, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, योगेश ताम्रकार, रामोराम गुप्ता, मोतीलाल तिवारी, रमेश पांडे बमबम, रामकृपाल पटेल, रामसिंह पटेल, रमेश गर्ग, कमलेश्वर सिंह, महाबली गौतम, अंजू मिश्रा और माया सिंह
पटेल, सुशील मिश्रा, रमाकांत तिवारी, देवेंद्र सिंह चौहान, गोविंद मिश्रा, राजकुमार सिंह वर्दी खटाई, गिरीश द्विवेदी व अमर सिंह।

 

महाकौशल : धीरज पटैरिया, रजनी यादव, शोभना बिलैया, दीपांकर बैनर्जी, विजय शुक्ला, सुकीर्ति जैन, अलका जैन व ध्रुवप्रताप सिंह। ग्वालियर-चंबल : जयसिंह कुशवाह, धीर सिंह तोमर, राजेंद्र प्रकाश सिंह, कोक सिंह नरवरिया, मुन्ना भदौरिया, बाबूलाल मेवरा व नरेंद्र बिरथरे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here