Home हिमाचल प्रदेश हिमाचल के खिलाड़ियों ने देश के लिए जीते 5 मेडल…

हिमाचल के खिलाड़ियों ने देश के लिए जीते 5 मेडल…

9
0
SHARE

जयपुर में चल रही अंतरराष्ट्रीय कॉमनवेल्थ मास्टर जूडो गेम्स में हिमाचल के खिलाड़ियों ने देश की झोली में 5 कांस्य और एक रजत पदक डाला है। प्रतियोगिता में 70 देशों के 500 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

इनमें हिमाचल के छह खिलाड़ी शामिल हैं। 90 किलोग्राम भार वर्ग में विपिन चंदेल, 81 किलोग्राम में वीरेंद्र सिंह, 73 किलोग्राम में उत्तम डॉड, 65 किलोग्राम
भार वर्ग में ध्यान सिंह और 60 किलोग्राम भार वर्ग में सुरेंद्र ठाकुर ने दमखम दिखाया।
उन्होंने 4 कांस्य और 1 रजत जीतकर इतिहास रचा। विपिन चंदेल ने देश के लिए रजत पदक जीता। संजय यादव, वीरेंद्र धौलटा, ध्यान सिंह और उत्तम डॉड ने कांस्य पदक हासिल किया है।

ध्यान सिंह और उत्तम डॉड इस प्रतियोगिता में 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में खेले, विपिन चंदेल 45 वर्ष आयु वर्ग में खेले। संजय यादव और वीरेंद्र धौलटा 30 से 40 आयु वर्ग में खेले और प्रदेश और देश के लिए कांस्य और रजत पदक दिलाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here