Home Una Special भीतरघातियों की बहाली पर कांग्रेस व युकां में ठनी…

भीतरघातियों की बहाली पर कांग्रेस व युकां में ठनी…

6
0
SHARE

ऊना। जिला ऊना कांग्रेस के अध्यक्ष विवेक शर्मा विक्कू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का चुनावों में विरोध करने वाले भीतरघातियों को वापिस लेने का सवाल नहीं उठता है। युवा कांग्रेस भी ऐसे मसलों में हाथ डालने का प्रयास न करे जिससे विवाद उत्पन्न हो।

कांग्रेस के हर संगठन से जुड़ा व्यक्ति पहले कांग्रेस का सदस्य है। ऐसे में कांग्रेस को बाईपास करना सही नहीं है। इससे गलत संदेह जाएगा। युवा कांग्रेस मजबूत हो, नए युवाओं को जिम्मेवारी दे, लेकिन पार्टी विरोधियों के साथ पार्टी हित में दूरी बनाकर रखे। वीरवार को जारी ब्यान मे विवेक शर्मा ने कहा कि जो भी व्यक्ति कांग्रेस पार्टी का प्राथमिक सदस्य रहा है और उसे ब्लॉक कांग्रेस द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी से बाहर किया गया है। ऐसे लोगों को पार्टी में वापिस लेने का फिलहाल कोई सवाल नहीं उठता है। उन्होंने कहा कि यदि वापिसी होनी है तो भी प्रक्रिया का पालन होना चाहिए। इसके लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस, प्रभारी महासचिव सहित कुछ कमान के पास आवेदन करना होगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सदस्यता को बहाल करना कांग्रेस का ही निर्णय होगा। इसे अपने स्तर पर युवा कांग्रेस तय नहीं कर सकती। ऐसे में प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष को भी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को विश्वास में लेना चाहिए और ऐसे निर्णय लेने से पहले युंका अध्यक्ष को प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू से मशवरा करना चाहिए। विक्कू ने कहा कि बिना किसी सलाह के निर्णय लेना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ब्लॉक कमेटी द्वारा जिन लोगों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण बाहर किया गया है। उन्हें वापिस लेने का कोई सवाल नहीं है और जो युकां ने निर्णय लिया है उसको लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के समक्ष मामला उठाया जाएगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here