Home हिमाचल प्रदेश विधानसभा सत्र: सेना में हिमाचल के लिए अलग रेजिमेंट का प्रस्ताव पारित…

विधानसभा सत्र: सेना में हिमाचल के लिए अलग रेजिमेंट का प्रस्ताव पारित…

8
0
SHARE

विधानसभा के शीत सत्र के पांचवें दिन हिमाचल के युवाओं के लिए सेना में अलग रेजिमेंट बनाने को प्रस्ताव पारित किया गया। सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ने हिमालय रेजिमेंट बनाने का संकल्प सदन में रखा। इसमें सेना में राज्य का कोटा बढ़ाने की भी मांग की गई है।

शुक्रवार को सदन में संकल्प पेश करते हुए महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल देवभूमि के साथ-साथ वीरभूमि भी है। पहला परमवीर चक्र पाने वाले मेजर सोमनाथ शर्मा हिमाचल से हैं। सत्तर लाख की आबादी वाले प्रदेश में ढाई लाख से ज्यादा युवा देश की सुरक्षा और सेवा के लिए सेना में सेवाएं दे रहे हैं। हिमाचल के नाम पर न हो तो हिमालय के नाम पर रेजिमेंट खड़ी की जा सकती है। प्रस्ताव के पक्ष में नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया ने कहा कि मेरे ताया, पिता समेत कई रिश्तेदार सेना में सेवाएं दे चुके हैं। कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश की डोगरा बेल्ट का नाम पूरे देश में है, जहां से कई वीर सैन्य अधिकारी व जवान निकले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here