Home Una Special अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत…

अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत…

2
0
SHARE

ऊना। बहड़ाला में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक वाहन के तले इतनी बुरी तरह कुचला गया कि कि उसका चेहरा पूरा क्षत-विक्षत हो चुका है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय जीवन कुमार निवासी चढ़तगढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा मृतक मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस ने मामला दर्ज की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक वीरवार सुबह बहड़ाला स्थित हाइवे पर लोगों ने एक शव सड़क में खून से लथपथ देखा। उन्होंने घटना की सूचना ऊना पुलिस को दी। कयास लगाए जा रहे हैं

कि अज्ञात वाहन ने इसे रौंदा और फरार हो गया। मृतक की शरीर की हालत देखकर लगता है कि इसके बाद कई वाहन भी उसके ऊपर से गुजरें हैं। इससे उसके शरीर के चिथड़े उड़ गए। स्थानीय लोगों ने शव को सड़क से हटाया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पूछताछ के बाद पुलिस की शिनाख्त जीवन कुमार निवासी चढ़तगढ़ में हुई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। उधर डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here