Home हिमाचल प्रदेश सोलन में उत्साहपूर्वक आयोजित किया जाएगा पन्ना प्रमुख सम्मेलनः मुख्यमंत्री…

सोलन में उत्साहपूर्वक आयोजित किया जाएगा पन्ना प्रमुख सम्मेलनः मुख्यमंत्री…

4
0
SHARE

हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा के चुनावों में देश के तीन राज्यों में हुई आंशिक जीत के कारण अति उत्साह में राज्य व केन्द्र में कांग्रेस के कुछ नेता शिष्टाचार की सभी सीमाओं को लांघते हुए असंसदीय भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, जो गैर वाज़िब और दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज पुलिस मैदान सोलन में मीडिया से बातचीत के दौरान यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को यह ध्यान में रखना चाहिए कि केन्द्र के अलावा देश के 16 राज्यों में आज भाजपा की सरकारें हैं, जो समर्पण और पूरी ताकत के साथ लोगों की सेवा कर रही हैं तथा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में उन्नति व प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पहली बार बने कांग्रेस के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने गत दिन शिमला में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य नेतृत्व के विरूद्ध ऐसी भाषा का प्रयोग किया, जो उनकी राजनीतिक अपरिपक्वकता तथा राज्य और देश की राजनीति के सम्बन्ध में उनकी अज्ञानता को दर्शाती है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि पन्ना प्रमुख सम्मेलन सोलन में आयोजित किया जा रहा है, जो इस कड़ी का दूसरा सम्मेलन होगा। उन्होंने कहा कि मण्डी संसदीय क्षेत्र के पन्ना प्रमुखों के लिए पहला सम्मेलन मण्डी में आयोजित किया गया था, जिसमें 27,000 से अधिक पन्ना प्रमुखों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि सोलन में इस महीने की 23 तारीख को आयोजित किए जाने वाले पन्ना प्रमुख सम्मेलन में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा तथा अन्य राज्य नेता भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में राज्य के सभी क्षेत्रों का विकास सुनिश्चित किया है और समाज के प्रत्येक वर्ग का कल्याण सुनिश्चित बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार केन्द्र से राज्य के लिए 10,000 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं प्राप्त करने में सफल रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा राज्य सरकार का एक वर्ष का समारोह धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्यातिथि होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की उदारता के कारण आज प्रदेश विकास के मामले में देश में अग्रणी राज्य के रूप में उभर रहा है।

इसके बाद, मुख्यमंत्री ने परिधि गृह सोलन तथा सोलन जिले के वाकनाघाट के समीप हि.प्र. पर्यटन विकास निगम के होटल क्यारी बंगला के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को इन कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल, संगठन सचिव पवन राणा तथा अन्य वरिष्ठ इस अवसर पर उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here