Home Bhopal Special प्रदेश में मौसम साफ होने से खिली धूप, दिन का तापमान बढ़ने...

प्रदेश में मौसम साफ होने से खिली धूप, दिन का तापमान बढ़ने से ठंड से मिली राहत….

5
0
SHARE

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। दक्षिणी हवाओं के रुख में आ रहे बदलाव के कारण तापमान में 3-4 डिग्री का उछाल आया है। वहीं, मौसम साफ होने से खिली धूप ने ठंड से राहत दिलाई है, हवाओं का दौर भी कमजोर पड़ा है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि छत्तीसगढ़ के आसपास प्रति चक्रवात बना हुआ है। इसकी वजह से तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी जीडी मिश्रा के अनुसार, प्रति चक्रवात के कारण प्रदेश में 6-7 फरवरी को कुछ जगह बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 9-10 फरवरी के बाद ठंड फिर से लौटेगी। हालांकि अब कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना कम ही है।

राज्य में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री, इंदौर का 17.2 डिग्री, ग्वालियर का 11.9 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सोमवार को दिन का तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा रहा। दिन में बिलकुल ठंडक नहीं थी, सर्द हवा भी नहीं चली। इससे पहले 21 जनवरी को दिन का तापमान 30.5 डिग्री रहा था। रात का तापमान 13.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। रात में भी यह हालत थी कि देर रात दो बजे भी ठंडक ज्यादा नहीं थी। सुबह कुछ देर के लिए धुंध छाई। इसके बाद बादल छा गए। इससे पहले 3 दिसंबर  को रात का तापमान 14.5 डिग्री दर्ज किया गया था। बुधवार को बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here