Home राष्ट्रीय BJP अध्यक्ष अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, कहा- पाक के लिए...

BJP अध्यक्ष अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, कहा- पाक के लिए बोलते हैं सिद्धू, हमें न सिखाएं राष्ट्रवाद….

7
0
SHARE

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश  में पुलवामा हमले को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पुलवामा हमले का इस्तेमाल राजनीतिक हित के लिए कर रही है।

अमित शाह ने आंध्र प्रदेश में कहा कि कांग्रेस जिसके नेता नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान के लिए बोलते हैं, वे पीएम से सवाल करती है। कांग्रेस हमें राष्ट्रवाद न सिखाए।बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि जिस कश्मीर के कारण ये सब आतंकवादी घटना पाकिस्तान करवा रहा है, वो कश्मीर समस्या का कोई जनक है तो नेहरू हैं। उनके कारण आज कश्मीर फंसा हुआ है। अगर सरदार पटेल देश के पहले प्रधानमंत्री होते तो आज देश में कश्मीर समस्या न होती।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री 24 घंटे में से 18 घंटे काम करने वाले व्यक्ति हैं। उनकी देश की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता पर आपके आरोपों का जनता पर कोई असर नहीं होने वाला है। बीजेपी अध्यक्ष ने कांग्रेस के उस आरोप का भी जवाब दिया जिसमें कांग्रेस ने कहा था कि पुलवामा आतंकी हमले के समय पीएम फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। अमित शाह ने कहा कि जिस दिन घटना हुई, उसी दिन पीएम जी कोई कार्यक्रम में थे, उसका मुद्दा बनाया गया है। आपको जितना आरोप लगाता है लगा दो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here