Home राष्ट्रीय आप ने 7 में से 6 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी तय किए,...

आप ने 7 में से 6 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी तय किए, कांग्रेस से गठबंधन नहीं……

12
0
SHARE

आगामी लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी दिल्ली में सभी 7 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। आप नेता गोपाल राय ने शनिवार को बताया कि दिल्ली में कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं हुआ। उन्होंने 6 सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों के नामों का भी ऐलान कर दिया।

सीट प्रत्याशी
नई दिल्ली ब्रजेश गोयल
चांदनी चौक पंकज गुप्ता
पूर्वी दिल्ली आतिशी
दक्षिण दिल्ली राघव चड्डा
नॉर्थ वेस्ट घुघन सिंह
नॉर्थ ईस्ट दिलीप पांडे

 

आप लगातार दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन पर जोर दे रही थी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले दिनों एक सभा में कहा था कि अगर आप और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ती है, तो इसका फायदा भाजपा को होगा। उन्होंने बताया था कि उनकी पार्टी की ओर से कांग्रेस के साथ गठबंधन की पूरी कोशिश की गई, लेकिन वह इसके पक्ष में नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया था, कांग्रेस दिल्ली और उप्र में भाजपा को जिताना चाहती है। राकांपा प्रमुख शरद पवार के दिल्ली स्थित आवास पर फरवरी में विपक्षी नेताओं की बैठक हुई थी। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और केजरीवाल भी मौजूद थे। हालांकि, राहुल ने बैठक के बाद कहा था कि दिल्ली में कांग्रेस और आप के साथ चुनाव लड़ने पर बाद में फैसला होगा। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने शुक्रवार को पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने कहा था कि कोई भी नेता आप के साथ गठबंधन के पक्ष में नहीं है। शीला दीक्षित ने कहा था, हम सभी लोग दिल्ली में गठबंधन करने के खिलाफ हैं।  कांग्रेस सबसे मजबूत और पुरानी पार्टी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here