Home शख़्सियत जज जगदीप सिंह

जज जगदीप सिंह

36
0
SHARE
साध्वी रेप केस में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सजा सुना दी गई है। जानिए उस जज के बारे में सब कुछ जिन्होंने निडर होकर केस में आरोपी को सजा सुनाई।

ये हैं जज जगदीप सिंह। इन्होंने राम रहीम को 10 साल की सजा सुनाई। जगदीप सिंह ने साल 2000 में पंजाब यूनिवर्सिटी से वकालत की डिग्री ली। साल 2012 में हरियाणा ज्यूडिशियल सर्विस ज्वॉइन की। बीते साल ही वे सीबीआई के स्पेशल जज बनाए गए।

उनकी पहली पोस्टिंग सोनीपत में रही और सीबीआई कोर्ट में उनकी दूसरी पोस्टिंग है। कहा जाता है कि सीबीआई कोर्ट में जज नियुक्त होना आसान नहीं होता, तमाम तरह की चेकिंग के बाद सीबीआई कोर्ट के जज की नियुक्ति की जाती है और जगदीप की यह ऐसी दूसरी पोस्टिंग है।

जगदीप सिंह पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के वकील थे

ज्यूडिशियल सर्विस में आने से पहले जगदीप सिंह पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के वकील थे। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रह चुके जगदीप सिंह पिछले साल ही सीबीआई कोर्ट के जज नियुक्त किए गए।

जगदीप सिंह के दोस्तों के मुताबिक, वे अपना काम करने में पूरी तरह सक्षम और बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। अपने काम को लेकर सख्त रवैया रखते हैं, लेकिन न्यायप्रिय शख्स हैं। उन्हें गैर- जिम्मेदाराना व्यवहार पसंद नहीं, इसके वे बिल्कुल खिलाफ हैं।

जगदीप सिंह के बारे में कहा जाता है कि जगदीप सिंह हरियाणा के रहने वाले हैं। वे जमीन से जुड़े इंसान हैं और बहुत कम बोलते हैं। वे साल 2000 और 2012 में कई सिविल और क्रिमिनल केस लड़ चुके हैं।

पंजाब यूनिवर्सिटी से वकालत की डिग्री ली

जगदीप सिंह सितंबर 2016 में सुर्खियों में आए, जब उन्होंने हादसे में घायल हुए चार लोगों की जिंदगी बचाई। हिसार में सड़क हादसे में घायल लोगों की मदद के लिए वह रुके और एंबुलेंस को कॉल किया। काफी देर तक जब एंबुलेंस नहीं आ पाई तो वह खुद ही अपनी गाड़ी में घायलों को लेकर अस्पताल आए। उन्होंने जींद जिले के अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया था।

जगदीप सिंह के साथ प्रैक्टिस कर चुके एक वकील के मुताबिक, ‘जगदीप सिंह लो-प्रोफाइल रहना पसंद करते हैं और बेहद कम ही बोलते हैं। हालांकि जो भी उनके करीब है या उनके बारे में जानता है, उसे पता है कि वह बेहद क्षमतावाना और अनुशासित व्यक्ति हैं। हरियाणा ज्यूडिशियल अफसर बताते हैं कि जगदीप सिंह बहुत होनहार स्टूडेंट रहे और काफी मेहनती हैं। वे उन्हें पंजाब यूनिवर्सिटी के दिनों से जानते हैं।

जगदीप सिंह सितंबर 2016 में सुर्खियों में आए, जब उन्होंने हादसे में घायल हुए चार लोगों की जिंदगी बचाई। हिसार में सड़क हादसे में घायल लोगों की मदद के लिए वह रुके और एंबुलेंस को कॉल किया। काफी देर तक जब एंबुलेंस नहीं आ पाई तो वह खुद ही अपनी गाड़ी में घायलों को लेकर अस्पताल आए। उन्होंने जींद जिले के अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here