Home हिमाचल प्रदेश हिमाचल BJP ने तय की मंडलों की कार्यशालाएं CM की मौजूदगी में...

हिमाचल BJP ने तय की मंडलों की कार्यशालाएं CM की मौजूदगी में बनी रूपरेखा…

6
0
SHARE

हिमाचल भाजपा ने मंडलों की कार्यशालाओं का समय तय कर लिया है। विधायकों और पिछले विधानसभा चुनाव में हारे प्रत्याशियों से चर्चा के बाद यह कार्यक्रम तय किए गए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में इनकी रूपरेखा तय की गई है।

मंडी संसदीय क्षेत्र की कार्यशालाएं 18 मार्च को द्रंग, सिराज, जोगिंद्रनगर, बंजार, 19 मार्च को मंडी, आनी, 22 मार्च को रामपुर, लाहौल-स्पीति, करसोग, 23 को किन्नौर, भरमौर, मनाली और नाचन मंडल की कार्यशालाएं होंगी। बल्ह और सरकाघाट मंडल की कार्यशालाएं 17 मार्च को हुईं। सुंदरनगर और कुल्लू मंडल की कार्यशालाएं हो चुकी हैं।

इनमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश महामंत्री राम सिंह सिराज, ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा मंडी, परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर द्रंग, मनाली, कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडेय बल्ह, जोगिंद्रनगर, सांसद रामस्वरूप शर्मा जोगिंद्रनगर, करसोग, किन्नौर, रामपुर, राकेश जम्वाल सुंदरनगर, महेंद्र सिंह, कर्नल इंद्र सिंह सरकाघाट, विनोद कुमार नाचन, शिशु धर्मा कुल्लू, सुरेंद्र शौरी, किशोरी लाल आनी, बंजार, जियालाल भरमौर, राजेंद्र बौद्ध और सूरत नेगी लाहौल-स्पीति की कार्यशाला में उपस्थित रहेंगे।

शिमला संसदीय क्षेत्र में 18 मार्च को अर्की, पच्छाद, नाहन, पांवटा और जुब्बल-कोटखाई मंडल की कार्यशालाएं होंगी। 19 मार्च को सोलन, रेणुकाजी, कसुम्पटी, 20 को नालागढ़, दून, शिलाई, चौपाल और रोहडू की कार्यशालाएं होंगी। इनमें प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा अर्की, कसौली, रेणुकाजी, शिलाई, प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर नालागढ़, दून, शिमला ग्रामीण, प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त सोलन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल पच्छाद, शिमला संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी पुरुषोतम गुलेरिया नाहन, पांवटा साहिब, बिहारी लाल शर्मा चौपाल, ठियोग, सुरेश शर्मा जुब्बल-कोटखाई, रोहडू और कसुम्पटी में कार्यशालाओं में भाग लेंगे।
शिमला मंडल की कार्यशाला में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी और कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन रवि मेहता कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के धर्मपुर मंडल की कार्यशाला 16 मार्च को हो चुकी है। 17 मार्च को गगरेट और हरोली में कार्यशालाएं हुईं। 18 मार्च को ऊना, सुजानपुर, 19 को बिलासपुर, श्रीनयना देवी, कुटलैहड़, बड़सर, 20 को झंडूता, घुमारवीं, हमीरपुर, नादौन, 22 को भोरंज, 24 मार्च को जसवां-परागपुर, देहरा और 26 मार्च को चिंतपूर्णी की कार्यशाला होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल धर्मपुर, सुजानपुर, बिलासपुर, श्री नयनादेवी जी, झंडूता, घुमारवीं, भोरंज, जसवां परागपुर और देहरा में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती गगरेट, मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा हरोली, पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ऊना, चिंतपूर्णी, सांसद अनुराग ठाकुर कुटलैहड़, बड़सर, हमीरपुर और नादौन मंडल की कार्यशालाओं में उपस्थित रहेंगे। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की कार्यशालाओं में 17 मार्च को इंदौरा में कार्यशाला हुई। 18 को नूरपुर, 19 को फतेहपुर, ज्वाली, नगरोटा बगवां, 20 को भटियात, 22 मार्च को चंबा, चुराह, पालमपुर, जयसिंहपुर, ज्वालामुखी, 23 को डलहौजी, सुलाह, कांगड़ा और धर्मशाला मंडल की कार्यशालाएं होंगी।

सांसद शांता कुमार पालमपुर, बैजनाथ, जयसिंहपुर, नगरोटा बगवां, धर्मशाला, खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर चंबा, भटियात, ज्वाली, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज चुराह, इंदौरा, शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी नूरपुर, कांगड़ा, स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार फतेहपुर, पालमपुर, बैजनाथ, जयसिंहपुर, प्रदेश महामंत्री कृपाल परमार ज्वालामुखी, प्रियव्रत शर्मा शाहपुर और सुलाह मंडल की कार्यशालाओं में भाग लेंगे।
प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में चारों संसदीय क्षेत्रों में भाजपा एक बार फिर विजय हासिल करेगी। सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here