Home हिमाचल प्रदेश हिमाचल भाजपा के चुनाव प्रभारी तीरथ सिंह रावत को गढ़वाल से मिला...

हिमाचल भाजपा के चुनाव प्रभारी तीरथ सिंह रावत को गढ़वाल से मिला टिकट…

5
0
SHARE

हिमाचल भाजपा के चुनाव प्रभारी तीरथ सिंह रावत को गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव का टिकट मिला है। तीरथ सिंह रावत पहले यह बात कह चुके हैं कि उत्तराखंड में व्यस्तता के कारण वे हिमाचल को कम समय दे पा रहे हैं। उत्तराखंड में 11 अप्रैल को चुनाव होंगे। हिमाचल से भी उनके चुनाव प्रचार के लिए टीम भेजी जाएगी। चुनाव होने के बाद तीरथ सिंह रावत हिमाचल में आकर चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे।

गौर हो कि भाजपा ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में तीरथ सिंह रावत का चौबट्टाखाल सीट से टिकट काटकर महाराज को उतारा था। तब से तीरथ राष्ट्रीय संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे थे। तीरथ सिंह रावत 2012 से 2017 तक चौबट्टाखाल सीट से विधायक रहे हैं। वहीं 2013 से 2015 तक उत्तराखंउ भाजपा के अध्यक्ष भी रहे हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here