Home Bhopal Special म्यूजिकल फाउंटेन की डेढ़ साल की वारंटी खत्म…

म्यूजिकल फाउंटेन की डेढ़ साल की वारंटी खत्म…

7
0
SHARE

बड़े तालाब पर 7.5 कराेड़ रुपए में बने म्यूजिकल फ्लाेटिंग फाउंटेन के फिलहाल शुरू हाेने की संभावनाएं खत्म हाे गई हैं। कारण- तालाब में इसे चलाने लायक पानी का न हाेना है। मंगलवार काे तालाब का जलस्तर 1655.20 फीट पर पहुंच गया

जाे कि फाउंटेन के लिए जरूरी जल स्तर से करीब पांच फीट कम है। हैरानी की बात यह है कि डेढ़ साल से फाउंटेन बनकर तैयार है। नगर निगम इसे बनाने वाली कंपनी दिल्ली की िरपल्स इंडिया काे 6 कराेड़ रुपए का पेमेंट भी कर चुका है। फाउंटेन की वारंटी इंस्टालेशन के बाद पांच साल की है अाैर डेढ़ साल का वारंटी पीरियड खत्म हो चुका है। बीते दाे मार्च काे फाउंटेन का लाेकार्पण होना था। अामंत्रण कार्ड की डिजाइन भी कंप्यूटर पर तैयार थी, लेकिन अंतिम समय में इसे टाल दिया गया। ऐसा चाैथी बार हुआ।

 

निगम अफसरों ने बताया कि फाउंटेन चलाने के लिए बड़े तालाब का जल स्तर 1660 फीट होना अनिवार्य है।फाउंटेन के नीचे करीब 3 फीट ही पानी बचा है। जबकि पानी का स्तर 4 से पांच फीट होना जरूरी है। यदि अभी फाउंटेन शुरू करते हैं तो इसके नोजल में कचरा फंस सकता है। पानी की व्यवस्था कहां से हो, इस पर निगम अफसर परेशान हैं।

क्योंकि… 2018 में तालाब 1660.95 फीट और 2017 में 1661.50 फीट ही भर पाया था। नतीजा यह हुआ कि पिछले साल अप्रैल में ही तालाब का पानी किनारे छोड़ गया था। इसलिए गर्मी में फाउंटेन चल पाना मुश्किल है। जबकि फाउंटेन फ्लोटिंग हैं, ऐसे में बारिश में पर्याप्त पानी होने के बावजूद इसके चलने में नुकसान की आशंका है। मतलब, बारिश-गर्मी में इसका चलना मुश्किल है। सिर्फ पांच-6 माह ही ये चल पाएगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here