Home हिमाचल प्रदेश कांग्रेस दफ्तर के सामने लगा मैं भी चौकीदार का होर्डिंग हटाया..

कांग्रेस दफ्तर के सामने लगा मैं भी चौकीदार का होर्डिंग हटाया..

46
0
SHARE

हिमाचल कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला के सामने लगाया मैं भी चौकीदार का होर्डिंग हटा दिया गया है। बीते दिन यह होर्डिंग लगाया गया था। शुक्रवार तड़के ही इसे हटा दिया गया। कांग्रेस मुख्यालय के ठीक सामने लगाया गया होर्डिंग कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चिढ़ा रहा था। कांग्रेस की शिकायत के बाद इसे हटाया गया है।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा ओछी राजनीति करती है। भाजपा ने यह सब चिढ़ाने के लिए किया है। जिस तरह बिना मंजूरी शिमला में होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं, इससे यह मालूम हो रहा है कि हिमाचल के अन्य शहरों में भी भाजपा बिना अनुमति के होर्डिंग लगा सकती है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से इसकी रिपोर्ट मांगी गई है।

कांग्रेस कार्यालय के सामने लगाया यह होर्डिंग चर्चा का विषय बना हुआ था। यह स्थान ऐसा है, जहां पैदल चलने और वाहनों की आवाजाही करने वालों की नजरें इस पर पड़ती थीं।  होर्डिंग का खर्च प्रत्याशी के खर्च में जुड़ता है। ऐसे में कांग्रेस की नजरें हैं कि हिमाचल में कहां-कहां ऐसे होर्डिंग्स लगाए गए हैं। पार्टी पदाधिकारी इसका रिकॉर्ड एकत्र करने में लगे हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here