Home फिल्म जगत तलाक की खबर छापने वाली OK मैग्जीन पर मानहानि का केस…

तलाक की खबर छापने वाली OK मैग्जीन पर मानहानि का केस…

30
0
SHARE

मार्च के आखिरी हफ्ते में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के तलाक की खबर ने बेहद सुर्खियां बटोरी थीं। एक अमेरिकी मैगजीन ने दावा किया था कि यह कपल तलाक लेने वाला है। इस खबर के बाद से प्रियंका और निक मैगजीन पर मानहानि का केस करने का मन बना लिया है।

एंटरटेनमेंट वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार प्रियंका की लीगल टीम इस न्यूज मैन्युफैक्चरिंग टैब्लॉयड से बात करेगी और सुनिश्चित करेगी कि वह अपनी खबर का खंडन करे। वरना प्रियंका और निक कथित रूप से बड़ी राशि के साथ मानहानि का मुकदमा चलाने की योजना बना रहे हैं। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से लिखा गया था कि वे हर चीज पर लड़ रहे हैं। निक ने प्रियंका की बातों में आकर शादी की और अब वे इसकी कीमत चुका रहे हैं। मैगजीन ने यह भी लिखा था निक का परिवार शादी को खत्म करने के लिए गिड़गिड़ा रहा है। निक की फैमिली ने शुरू में सोचा था कि प्रियंका मैच्योर महिला हैं जो फैमिली और किड्स पर ध्यान देंगी।

इस रिपोर्ट को खारिज करते हुए प्रियंका के प्रतिनिधि ने पुष्टि की थी कि यह बकवास कहानी थी। एक करीबी सूत्र ने तलाक की खबर पर बताया- ये सब एक हलचल पैदा करने और प्रतियां बेचने के लिए पकाई गई कहानियां हैं। प्रियंका और निक शादी से खुश हैं, लेकिन यह देखना दुखद है कि जबसे वे शादी के बंधन में बंधे हैं, लोग उन्हें निशाना बना रहे हैं। और अगर यह अप्रैल फूल की शरारत थी, तो यह निश्चित रूप से भद्दा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here