Home Una Special ऊना में गर्मी बढ़ी 35 डिग्री तक पहुंचा पारा..

ऊना में गर्मी बढ़ी 35 डिग्री तक पहुंचा पारा..

14
0
SHARE

ऊना। जिले में धीरे-धीरे पारे का असर बढ़ने लगा है। ऊना में अधिकतम तापमान का 30 डिग्री के आंकड़े को भी पार कर गया। इससे गर्मियों का सीजन आरंभ होने का आभास हो रहा है। हालांकि सुबह-शाम अभी भी हल्की ठंड महसूस की जा रही है। दोपहर के समय कड़कती धूप के चलते लोग परेशान हैं।

गर्मी के कारण लोग बेहाल हो रहे हैं। गर्मी और जल से उत्पन्न बीमारियों में अचानक वृद्धि हो रही है। दोपहर के समय तो लोगों का अपने काम-काज से वापस आना दूभर हो गया है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने बदलते मौसम में खास एहतियात बरतने की हिदायत दी है। स्थानीय लोगों में रमन शर्मा, मुनीष कुमार, राजेश ठाकुर, राजीव कुमार, संदीप कुमार, सुरेश, रमेश चंद, विजय सिंह का कहना है कि मौसम परेशान करने लगा है।

शाम के समय ठंड रहती है जबकि दिन के समय तेज धूप के कारण लोगो को अंदर दुबक कर बैठने को विवश होना पड़ रहा है। सीएमओ रमण कुमार शर्मा ने बताया कि बदलते मौसम में लोगों के रोगों की चपेट में आने का अंदेशा रहता है। जाती हुई ठंड को हलके में न लें। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों को खासतौर पर बचाकर रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here