Home मध्य प्रदेश होशंगाबाद में आग प्रभावित 384 किसानों के लिए 48 घंटे में 94...

होशंगाबाद में आग प्रभावित 384 किसानों के लिए 48 घंटे में 94 लाख रुपए मंजूर…

7
0
SHARE

जिले के 16 गांवों में शुक्रवार रात आग से तबाह हुई 384 किसानाें की गेहूं की फसल के लिए रातोंरात 94 लाख रुपए की राहत राशि मंजूर की गई है। रविवार सुबह मुख्यमंत्री कमलनाथ के आने के पहले ही प्रशासन ने मंजूरी देकर गांव वालों को सूची भी सौंप दी थी। हालांकि रविवार हाेने के कारण किसानाें के खाते में अभी रुपए नहीं पहुंचे हैं।

सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री कमलनाथ पांजराकलां के मृतक दिलीप चाैरे, अमित चाैरे और गुरम साहब के घर पहुंच कर परिजनाें काे ढांढस बंधाया। मृतकाें के परिजनाें ने सरकारी नाैकरी देने की मांग की। मुख्यमंत्री ने आचार संहिता के कारण किसी भी तरह की घाेषणा नहीं कर बाद में विचार करने का आश्वासन दिए।

यहां उन्होंने गांव के अन्य पीड़िताें के भी हाल चाल लिए। इसके बाद रैसलपुर का भी दाैरा किया। बताया जाता है कि यह पहला मौका है जब किसी हादसे के 48 घंटे बाद ही और सीएम के आने से पहले 94 लाख से अधिक की सहायता राशि मंजूर की गई हो। प्रति किसान औसतन 27 से 31 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर तक सहायता राशि मंजूर हुई है। वहीं, किसानाें काे 15 हजार से एक लाख रुपए तक राहत राशि मिलेगी।

यह राशि उसकी जमीन और नुकसान के हिसाब से मिलेगा। पांजराकलां में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। यहां औसतन किसानाें काे 26 हजार रुपए प्रति किसान के हिसाब से राशि मिल रही है। ज्यादा नुकसानी वालाें काे एक लाख रुपए तक राशि मिलेगी।

प्रशासनिक आंकड़ाें के मुताबिक आग से सबसे ज्यादा नुकसान पांजराकलां में हुआ। यहां 96 किसानाें की खड़ी फसल राख हो गई। इन 96 किसानाें काे 25 लाख 20 हजार 390 रुपए राहत राशि मिलेगी। एक-दो गांव ऐसे भी हैं जहां केवल नरवाई जली थी, वहां एक रुपए भी सहायता राशि मंजूर नहीं की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here