Home मध्य प्रदेश 14 अप्रैल को राहुल गांधी के महू आने की संभावना..

14 अप्रैल को राहुल गांधी के महू आने की संभावना..

7
0
SHARE

इंदौर. भारतीय संविधान के रचयिता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की 129वीं जयंती 14 अप्रैल को है। लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए इस बार बाबा साहेब की जन्मस्थली महू सियायत का केन्द्र बनती दिखाई दे रही है। 14 अप्रै को देश भर से 2 लाख से अधिक लोग महू पहुंचेंगे। इस अवसर पर मप्र के मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ ही उनके मंत्रीमंडल के कई मंत्री भी उपस्थित रहेंगे। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी 14 अप्रैल को महू आ सकते है। राहलु गांधी के अलावा बाबा साहब आंबेडकर के पोते यशवंतराव आंबेडकर के भी महू पहुंचने की संभावना है।

स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों एवं कांग्रेस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी के 14 अप्रैल को महू आने की पूरी संभावना है। कमलनाथ सरकार द्वारा प्रशासन के अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश भी दिए गए है। वहीं कांग्रेस के स्थानीय और प्रदेश पदाधिकारियों को भी राहुल की यात्रा की तैयारियां प्रारंभ करने को कहा गया है।

14 अप्रैल को महू में होने वाला आयोजन हर साल मप्र सरकार करवाती है। हालांकि यह आयोजन सत्ताधारी दल के शक्ति प्रदर्शन का मंच भी होता है। शिवराज सिंह चौहान 15 साल तक यहां अपनी पार्टी का शक्ति प्रदर्शन करते रहे हैं वही अब यह कार्य कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा किया जाएगा। हालांकि इस बार लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के कारण नेता मंच साझा नहीं कर सकेंगे वे प्रतिमा पर माल्यार्पण करके रवाना हो जाएंगे।

आयोजन के संबंध में कमलनाथ सरकार में लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का कहना है कि आंबेडकर की जन्मस्थली को संवारने का काम अर्जुन सिंह द्वारा प्रारंभ किया गया था। अब कांग्रेस सरकार अधूरे कार्य को पूरा करेगी। 2 लाख से अधिक लोगों के आने-जाने, ठहरने व खाने की व्यवस्था मप्र सरकार द्वारा करवाई जा रही है। अनुयायियों के ठहरने के लिए टेंट, भोजन, पानी, शौचालय, स्थानों पर पर्याप्त विद्युत की व्यवस्था की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here