Home हिमाचल प्रदेश देश व हिमाचल के छात्र जापान में दिखाएंगे अपनी प्रतिभा….

देश व हिमाचल के छात्र जापान में दिखाएंगे अपनी प्रतिभा….

21
0
SHARE

देश के तीन होनहार स्टूडेंटस विज्ञान विषय प्रति गहरी रूचि रखने के कारण जापान में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने  के लिए 19 अप्रैल को दिल्ली से रवाना होंगे। उनके साथ देश के अन्य कई स्टूडेंटस भी जाऐंगे जिनका चयन किया गया है। प्रदेश के तीन स्कूलों के 3 स्टूडेंटस को जापान जाने के लिए चुना गया है।

पूरेे प्रदेश से इस वर्ष 31 बच्चों ने भारत सरकार के विज्ञान एवं प्राैद्यौगिकी मंत्रालय की ओर से इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत फरवरी माह को आईआईटी नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में भाग लिया था। जिसमें वैभव कुमार (विवेक फाउंडेशन स्कूल मानसिंबल, जिला कांगड़ा), शामा खान (थॉमसन सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं जिला बिलासपुर) व खुशबू शर्मा (रुट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल करसोग जिला मंडी)का चुनाव किया गया है।

इन तीनों स्टूडेंटस के इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए इनका चयन जापान सरकार के सकुरा हाई स्कूल विज्ञान कार्यक्रम के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली की ओर से नियुक्त कमेटी द्वारा किया गया। इन छात्रों व पर्यवेक्षक का सारा खर्चा जापान सरकार देगी। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के राज्य नोडल अधिकारी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि टीम 19अप्रैल को जापान के लिए रवाना होगी। उन्होंने बताया कि चार सदस्यीय प्रदेश की टीम और देश के 49 सदस्यीय दल का हिस्सा बनेगी जिसमें कुल 42 विद्यार्थी व 7 पर्यवेक्षक हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here