Home Bhopal Special दिग्विजय का भाजपा पर निशाना; कहा- इनकी सरकारों ने दर्द दिया है…

दिग्विजय का भाजपा पर निशाना; कहा- इनकी सरकारों ने दर्द दिया है…

4
0
SHARE

कांग्रेस से भोपाल प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि बड़े उद्योगपतियों की ‘दोस्त’ सरकार के निर्णय से लघु उद्योग बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा- भाजपा सरकारों ने दर्द दिया है, हम समाधान देंगे। दिग्विजय सिंह ने लगातार दूसरे दिन ट्वीटर के जरिए भाजपा पर निशाना साधा। गुरुवार को उन्होंने ट्वीट करके देश में बेरोजगारी की समस्या उठाई थी।

शुक्रवार को जीएसटी और नोटबंदी से देश में हुए नुकसान को लेकर हमला बोला है। उन्होंने कहा, “शिवराज सरकार ने लघु उद्योग मंत्रालय बनाया, लेकिन उनकी समस्याएँ जस की तस हैं। जीएसटी लागू होने के बाद लघु उद्योगों को मिलने वाली 1.50 करोड़ रुपए तक की एक्साइज में छूट बंद कर दी गई।”

मोदी सरकार की नोटबंदी और जीएसटी ने उद्योगों की कमर तोड़ दी। भाजपा सरकार औद्योगिक विकास की बातें करती रही और मप्र के पीथमपुर और मंडीदीप जैसे प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में हजारों मजदूरों की छंटनी कर दी गई। बैरागढ का कपड़ा बाज़ार नोटबंदी और जीएसटी की मार से अब तक उबर नहीं पाया है।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकारों ने दर्द दिया है, हम समाधान देंगे। मप्र में हमारी सरकार हर सेक्टर के उद्योगों के लिए एक अलग नीति बना रही है। उद्योगों की जरूरत को पूरा करने के लिये सिस्टम की कार्यशैली में परिवर्तन लाएंगे।पूर्व मुख्यमंत्री  मध्य प्रदेश में फूड प्रोसेसिंग, टूरिज्म, गारमेंट और सर्विस सेक्टर को बढ़ावा दिया जाएगा। औद्योगिक संगठनों की समस्याओं पर उनकी सलाह से निर्णय लिया जाएगा। इसके पहले दिग्विजय सिंह हनुमान जयंती के मौके पर सुबह से ही बजरंगबली की दरबार में मत्था टेकने जा रहे हैं। इसकी शुरुआत सुबह साढ़े पांच बजे भोपाल के छोला दशहरा मैदान स्थिक खेड़ापति हनुमान मंदिर से हुई। यहां केसरीनंदन के साथ दिग्विजय सिंह ने मंदिर के महंत का आशीर्वाद भी लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here