Home मध्य प्रदेश 42 पार पहुंचा तापमान 45 तक जा सकता है पारा आज से...

42 पार पहुंचा तापमान 45 तक जा सकता है पारा आज से 3 दिन तक लू के आसार…

13
0
SHARE

आठ दिन पहले बूंदाबांदी के बाद मौसम में ठंडक छा गई थी, लेकिन अब फिर से तापमान बढ़ने लगा है। सोमवार  को जहां पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया वहीं, मंगलवार सुबह से ही सूरज ने अपने तेवर दिखा दिए हैं। यहां अधिकतम तापमान 42.2 व न्यूनतम 28.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि 15 अप्रैल को अधिकतम 42.3 व न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री था। मौसम विभाग ने मंगलवार से तीन दिन तक जिले में लू चलने की चेतावनी जारी की है।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक बढ़ने के आसार हैं। वहीं न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री के पार जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के चलते तापमान में बढ़ोतरी हुई है। 14 अप्रैल को अधिकतम तापमान 43.0 व न्यूनतम 28.4 डिग्री था। इसी दिन शहर सहित जिले में आंधी व बारिश के कारण तापमान में कमी आई थी। पिछले दिनों अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री तक पहुंच गया था, लेकिन निम्न दबाव का क्षेत्र खत्म होने व राजस्थान से गर्म हवा आने के कारण 20 अप्रैल से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। वहीं रातें भी अब गर्माने लगी हैं। कृषि विज्ञान में मौसम वैज्ञानिक डॉ. डीके तिवारी ने बताया राजस्थान से आ रही गर्म हवा के कारण फिर से तापमान में उछाल आया है। आगामी दिनों में तापमान और बढ़ने के आसार हैं।

शहर के जैन मंदिर चौक में व्यापारियों ने धूप से बचने के लिए ग्रीन नेट लगवाई। व्यापारियों ने बताया पहले प्रदेश में बड़वानी में सबसे ज्यादा तापमान रहता था। धूप से बचने के लिए 8 साल से ग्रीन नेट लगवा रहे हैं। इसी तरह रणजीत चौक में कुछ व्यापारियों ने दुकान के बाहर नेट लगवाई।

लू से बचने के लिए नींबू पानी, छाछ, आम पना, नारियल पानी, दही, जलजीरा का उपयोग करें। सफेद व हल्के रंग के कपड़े पहनें। सिर को ढककर बाहर निकलें। धूप में जाने से पहले भोजन व पर्याप्त पानी लें। शिशुओं व बच्चों, 65 वर्ष से अधिक आयु के महिला-पुरुषों को घर में रखें। किसी व्यक्ति को लू लगने के लक्षण दिखें, तो उसे ठंडे स्थान पर रखे।

मौसम विभाग के अनुसार 22 से 25 अप्रैल तक लू के आसार हैं। इसको लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बड़वानी, खरगोन, धार सहित आसपास के जिलों में लू चलने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. तिवारी ने बताया आगामी 3 दिनों में पारा 45 डिग्री तक जा सकता है। राजस्थान से आ रही गर्म हवा के कारण दिन और रात के तापमान में वृद्धि होगी। अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक बढ़ सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री के पार जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here