Home Bhopal Special फातिमा रसूल सिद्दीकी ने कहा- अपने बयानों के लिए माफी मांगें प्रज्ञा..

फातिमा रसूल सिद्दीकी ने कहा- अपने बयानों के लिए माफी मांगें प्रज्ञा..

4
0
SHARE

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की एकमात्र मुस्लिम उम्मीदवार रहीं फातिमा रसूल सिद्दीकी ने भोपाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का चुनाव प्रचार में साथ देने के लिए शर्त रखी है। उन्होंने कहा है कि अगर प्रज्ञा ठाकुर अपने सांप्रदायिक और अप्रिय बयानों के लिए मुस्लिमों से माफी मांगती हैं, तो वह उनके लिए प्रचार करने को तैयार हैं

फातिमा ने आगे कहा- ‘वह भगवा रंग का आदर करती हैं, क्या प्रज्ञा ठाकुर की नजर में भी हिजाब के लिए इतना ही सम्मान है? अगर है, तो उन्हें मुस्लिम समुदाय से माफी मांगनी चाहिए। उनके ऐसा करने पर मैं जरूर उनके लिए प्रचार करूंगी।’ फातिमा ने अपने इस बयान से पहले प्रज्ञा के लिए प्रचार नहीं करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था- ‘मैं उनके (प्रज्ञा सिंह ठाकुर) लिए चुनाव प्रचार नहीं कर रही हूं, क्योंकि उन्होंने धर्म युद्ध छेड़ने जैसे बयान दिए हैं। 26/11 को मुंबई के आतंकी हमले में शहीद होने वाले पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे के खिलाफ उनका विवादास्पद बयान भी मुझे बुरी तरह आहत कर गया।’

मध्य प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री मरहूम रसूल अहमद सिद्दीकी की बेटी फातिमा ने कहा, ‘प्रज्ञा ठाकुर के बयान से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की छवि खराब हुई है, जिनका मुसलमानों से अच्छा संपर्क है। शिवराज सिंह चौहान गंगा जमुनी तहजीब (धर्मनिरपेक्ष संस्कृति) के एक मजबूत समर्थक हैं। मेरे समुदाय के लोगों में उनके प्रति बहुत सम्मान है।’ यह पूछे जाने पर कि क्या वह अपने पिता की पार्टी कांग्रेस में शामिल होने जा रही हैं, फातिमा ने कहा, “नहीं”। ’मेरी नाराजगी पार्टी से नहीं, मैडम जी (प्रज्ञा ठाकुर) से है। उनका लोगों को भड़काना मुझे पसंद नहीं। हेमंत करकरे के लिए दिए गए बयान पर भी प्रज्ञा को माफी मांगना चाहिए।’

फातिमा राजनीति में कुछ समय पहले ही आई हैं। भाजपा ने उन्हें मुस्लिम बहुल विधानसभा सीट भोपाल उत्तर से कांग्रेस के कद्दावर नेता आरिफ अकील के खिलाफ उतारा था। फातिमा यह चुनाव अकील से 34,857 मतों के अंतर से हार गईं थी। आरिफ अकील मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार में मुस्लिम समुदाय के अकेले मंत्री हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here