Home Bhopal Special कांग्रेस ने भगवा को आतंकवाद से जोड़ा, साध्वी को साजिश कर फंसाया...

कांग्रेस ने भगवा को आतंकवाद से जोड़ा, साध्वी को साजिश कर फंसाया : शिवराज…

6
0
SHARE

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह की तुलना शैतान से की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग भगवा को आतंकवाद से जोड़ रहे हैं। हिंदू को आतंकवादी बता रहे हैं। दिग्विजय पुलवामा के आतंकी हमले को घटना बता रहे हैं। आतंकवादी घटना में साध्वी प्रज्ञा का क्या रोल था? जिस साध्वी ने बचपन से घर छोड़कर राष्ट्र के निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया, एेसी साध्वी को इन्होंने साजिश का शिकार बनाया। शिवराज रविवार को भोपाल में साध्वी प्रज्ञा के समर्थन में आयोजित सभा में बोल रहे थे। प्रदेश भर में हो रही भारी बिजली कटौती के विरोध में शिवराज सिंह व पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता समेत भाजपाइयों ने भोपाल में लालटेन यात्रा भी निकाली।

शिवराज सिंह ने कहा कि भले ही मुख्यमंत्री नहीं हूं, लेकिन कमजोर भी नहीं हूं। यदि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता को परेशान किया तो मैं इनकी ईंट से ईंट बजा दूंगा। कांग्रेस सरकार अपनी नाकामियों का ठीकरा भाजपा पर फोड़ रही है। इनके मिस्टर बंटाढार अपनी सभाओं में जनरेटर लेकर पहुंच रहे हैं। लाइट चली जाती है तो कहते हैं कि ये भाजपा वालों की कोई चाल है। वे ही बिजली कटवा रहे हैं। कांग्रेसी तो सरकार ही नहीं चला पा रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने भाजपा सरकार के दौरान शुरू हुई योजनाओं को बंद कर दिया। तीर्थ यात्राओं को बंद करा दिया। गरीबों के अंतिम संस्कार के लिए पांच हजार रुपए देना शुरू किया तो इन्होंने गरीबों का कफन भी छीन लिया। कांग्रेस की सरकार 15 सालों की भूखी सरकार थी। सत्ता मिलते ही प्रदेश को बरबाद करने पर टूट पड़े हैं। पहले मिस्टर बंटाढार ने प्रदेश को गर्त में पहुंचा दिया था और अब लग रहा है कि मिस्टर बंटाढार रिटर्न हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here