Home हिमाचल प्रदेश BJP नेता पर SC एक्ट में मामला दर्ज..

BJP नेता पर SC एक्ट में मामला दर्ज..

26
0
SHARE

भाजपा की महिला नेता को अपमानित करने और जातिसूचक शब्द कहने के आरोपों पर पुलिस ने भाजपा नेता एवं कृषि विपणन बोर्ड के चैयरमेन बलदेव भंडारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। भंडारी पर एससीएसटी एक्ट के साथ ही धारा 354 भी लगा दी गई है।चुनावी बेला में शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप के गृह हलके में दो नेताओं के टकराव से मुश्किलें बढ़ गई हैं। कांग्रेसियों ने महिला भाजपा नेता के इन आरोपों को भी मुद्दा बनाना शुरू कर दिया है।

गौरतलब है कि जिला सिरमौर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की चुनावी रैली में जिला परिषद और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य को धक्का मारने के मामले में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने भी प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष बलदेव भंडारी को नोटिस जारी किया है। पार्टी अध्यक्ष ने उन्हें एक सप्ताह के भीतर अपना पक्ष रखने को कहा है। साथ में अध्यक्ष ने यह भी चेतावनी दी है कि क्यों न आपके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाए। महिला नेता ने आरोप लगाया है कि उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और साथ ही जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here