Home हिमाचल प्रदेश PM मोदी आज सोलन में भरेंगे हुंकार..

PM मोदी आज सोलन में भरेंगे हुंकार..

26
0
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोलन के ठोडो मैदान में भाजपा की चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। दोपहर एक बजे के बाद उनके सोलन पहुंचने का कार्यक्रम है। इसके लिए सोलन में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। पिछले तीन दिन के भीतर प्रधानमंत्री का हिमाचल में यह दूसरा दौरा है। शुक्रवार को पीएम मोदी ने मंडी में चुनावी रैली को संबोधित किया था।

अब शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप के पक्ष में माहौल बनाने वह सोलन आ रहे हैं। मोदी की इस रैली में भीड़ जुटाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। जनसभा में लोगों को लाने के लिए सोलन, सिरमौर और शिमला के पार्टी नेताओं को अलग-अलग लक्ष्य दिए हैं। भाजपा के राज्य महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर ने कहा है कि मोदी की ऐतिहासिक विजय संकल्प रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here