Home हिमाचल प्रदेश घोटालों और भ्रष्टाचार से भरा कांग्रेस का इतिहास…

घोटालों और भ्रष्टाचार से भरा कांग्रेस का इतिहास…

7
0
SHARE

कांगड़ा-चंबा के भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर ने बुधवार को धर्मशाला विस क्षेत्र के तहत घणा, वरवाला, कनेड, सकोह, दाड़ी व शिला में नुक्कड़ जनसभाओं के दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई, तो कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला।उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की एकता को तोड़कर सता हासिल करने के प्रयास में लगी हुई है। भाजपा देश में मजबूत सरकार चाहती है, जबकि विपक्ष मजबूर सरकार चाहता है।

उन्होंने दावा किया कि नरेंद्र मोदी ही देश में मजबूत सरकार दे सकते हैं। मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर ने महंगाई को काबू में रखने, विकास को गति देने के साथ नोटबंदी और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की दिशा में उठाए गए मोदी सरकार के सुधारों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास घोटालों और भ्रष्टाचार से भरा है।

भाजपा सबका साथ सबका विकास चाहती है। कपूर ने कहा भाजपा विकास, संगठन शक्ति के आधार पर और जनता का विश्वास जीतकर चुनाव जीतना चाहती हैं। भाजपा लोगों को भ्रमित करके चुनाव नहीं जीतना चाहते। किशन कपूर धर्मशाला में लोगों से बातचीत के दौरान भावुक भी हुए। उन्होंने कहा कि धर्मशाला की जनता ने उन्हे जो स्नेह ओर प्यार दिया है वे हमेशा उसके ऋणी रहेंगे। कपूर ने कहा धर्मशाला की उन्हे कांगड़ा-चम्बा विकास की नई जिम्मेदारी सौंपने जा रही है जिसे वे दिल्ली में जाकर पूरा करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here