Home फिल्म जगत वरुण धवन ने की घायल ईशान की मदद इलाज के लिए दिए...

वरुण धवन ने की घायल ईशान की मदद इलाज के लिए दिए 5 लाख

4
0
SHARE

वरुण धवन ने हिप हॉप डांसर ईशान को इलाज के 5 लाख रुपए की मदद पहुंचाई है। दरअसल वरुण को इंस्टाग्राम पर कार्तिक राजा की एक पोस्ट दिखाई दी जिसके जरिए उस डांसर की मदद करने की अपील की गई थी।

फोटो में दिखाया गया व्यक्ति उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का एक डांसर ईशान है। जो डांस प्रैक्टिस करते हुए घायल हुआ। ईशान डबल फ्रंट फ्लिप कर रहा था और बैलेंस बिगड़ने पर उसकी गर्दन में चोट आ गई। ईशान की मदद करने के लिए इंडस्ट्री के कई डांसर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए फंड जुटाने का कैम्पेन चलाया है।

वरुण ने इसी पोस्ट को देखकर कार्तिक को मैसेज करके ईशान की मदद की पेशकश की। वरुण के मैसेज का स्क्रीन शॉट शेयर किया है। जिसमें वरुण पूछ रहे हैं कि – भाई यह लड़का कौन है और मैं इसकी मदद कैसे कर सकता हूं, प्लीज मुझे बताओ।जिस इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह पोस्ट शेयर किया गया उसके परितोष ने बताया कि वरुण ने 5 लाख रुपए ईशान के इलाज के लिए दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here