Home हिमाचल प्रदेश रिजल्ट को तीन दिन करना पड़ेगा इंतजार…

रिजल्ट को तीन दिन करना पड़ेगा इंतजार…

18
0
SHARE

मंडी संसदीय सीट पर मतदान समाप्त होने के बाद प्रत्याशियों को अब तीन दिन तक परिणाम का इंतजार करना पड़ेगा। पल-पल का यह इंतजार प्रत्याशियों की सांसों को जहां रोके रखेगा वहीं पर प्रत्याशियों को ये पल काटने भी मुश्किल पड़ जाएंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक 23 मई को चुनावी परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके लिए मंडी संसदीय सीट पर 8 केंद्र स्थापित किए गए हैं। जहां पर मतों की गिनती की जाएगी। मंडी में चुनावी परिणाम किसके हक में जाते हैं। क्या सीएम जयराम ठाकुर अपनी प्रतिष्ठा बचा पाएंगे या फिर पंडित सुखराम बाजी मारेंगे।

दोनों ने ही इस सीट के मुकाबले में खूब पसीना बहाया है। बताया जा रहा है कि एक माह से ज्यादा चली इस चुनावी जंग में सभी हथकंडे अपनाए गए। इस सीट पर सभी की नजरें लगी हुई है कि कौन बाजी मारेगा। इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर है। जहां कांग्रेस वाले मंडी संसदीय क्षेत्र की 12 विस क्षेत्रों में अपनी लीड मानकर चल रहे हैं वहीं पर भाजपा 14 में अपनी लीड मानकर चल रही है।

हालांकि मतदाताओं ने किसके पक्ष में वोट दिया है यह तो चुनावी परिणाम ही बता पाएंगे, लेकिन यह मुकाबला काफी दिलचस्प मोड़ पर खड़ा हो गया है। जहां सीएम ने कोई कमी नहीं छोड़ी वहीं पर पंडित सुखराम ने भी चालें चलने में कमी नहीं रखी। कई मास्टर स्ट्रोक खेले लेकिन कुछ चालों को एक दूसरे ने बखूबी काटा भी।

इस चुनावी समर में कांग्रेस ने पूर्व तीन मंत्रियों ने कांग्रेस में शामिल करने में पूरी कोशिश की लेकिन कांग्रेस की चालों को भाजपा ने सफल नहीं होने दिया। इनमें पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री खीमीराम, पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर थे। जिन पर खूब डोरे डाले गए।

भाजपा को सराज से सबसे ज्यादा लीड आने की उम्मीद है जबकि कांग्रेस की नजर सदर विस पर टीकी है जो सुखराम का गढ़ रहा है। हालांकि भाजपा ने इसमें सेंध मारने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। पिछली बार भाजपा के प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा को जोगिंद्रनगर से 20 हजार की लीड मिली थी। इस बार यह लीड मिल पाएगी इस पर भी बहुत कुछ निर्भर करेगा। फिलहाल तो सभी 17 प्रत्याशियों को चुनावी परिणाम का इंतजार है। देखना यह है कि चुनाव परिणाम कि सके सिर पर ताज पहनाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here