Home मध्य प्रदेश कांग्रेस की जीत और राहुल गांधी काेPM बनाने के लिए कांग्रेसियाें ने...

कांग्रेस की जीत और राहुल गांधी काेPM बनाने के लिए कांग्रेसियाें ने किया कालभैरव मंदिर में यज्ञ…

37
0
SHARE

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाए जाने की कामना के साथ बुधवार को कांग्रेसियों ने कालभैरव मंदिर में यज्ञ किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने मंत्रों का जाप कर 1011 आहुतियां दीं

मप्र राजीव विकास केंन्द्र के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव और मप्र राजीव विकास केन्द्र के प्रदेश महामंत्री राजेश सोलंकी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सुबह पंढीनाथ चौराहा स्थित कालभैरू बाबा मंदिर पर विजय यज्ञ का आयोजन किया।

पंडित महेंद्र पुरी द्वारा विजय यज्ञ कर मंत्रों का जाप कर 1011 आहुतियां दी गईं। यह विजय यज्ञ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के देश के प्रधानमंत्री बनने और कांग्रेस की सरकार बनने के साथ ही कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अरुण यादव, अजय सिंह, कांन्तिलाल भूरिया, विवेक तन्खा, पंकज संघवी, नकुलनाथ, मीनाक्षी नटराजन सहित सभी की जीत के लिए आहुतियां दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here