Home हिमाचल प्रदेश कांगड़ा और हमीरपुर में भाजपा 2.50 लाख मतों से आगे…

कांगड़ा और हमीरपुर में भाजपा 2.50 लाख मतों से आगे…

6
0
SHARE

हमीरपुर में भाजपा के अनुराग ठाकुर 271321, कांगड़ा से भाजपा के किशन कपूर 286209, शिमला से भाजपा के सुरेश कश्यप 245710 लाख मतों से आगे चल रहे हैंकांगड़ा से भाजपा के किशन कपूर 2.50 लाख मतों से आगे चल रहे हैं। मंडी से भाजपा के रामस्वरूप शर्मा 275298 लाख मतों से आगे चल रहे हैं।

हमीरपुर में भाजपा के अनुराग ठाकुर 156196, कांगड़ा से भाजपा के किशन कपूर 155308, मंडी से भाजपा के रामस्वरूप शर्मा 120999 और शिमला से भाजपा के सुरेश कश्यप 139734 मतों से आगे चल रहे हैं।हमीरपुर में भाजपा के अनुराग ठाकुर 143680, कांगड़ा से भाजपा के किशन कपूर 148301 और शिमला से भाजपा के सुरेश कश्यप 133513 मतों से आगे चल रहे हैं। हमीरपुर में भाजपा के अनुराग ठाकुर 115983, कांगड़ा से भाजपा के किशन कपूर 129475, मंडी से भाजपा के रामस्वरूप शर्मा 111342 और शिमला से भाजपा के सुरेश कश्यप 101076 मतों से आगे चल रहे हैं।

कांगड़ा से भाजपा के किशन कपूर 1 लाख 12 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं हमीरपुर में भाजपा के अनुराग ठाकुर 1,01,747 की लीड पर हैं। शिमला से भाजपा के सुरेश कश्यप 1 लाख 1 हजार 203 मतों से आगे चल रहे हैं। हमीरपुर में भाजपा के अनुराग ठाकुर 75412, कांगड़ा से भाजपा के किशन कपूर 93700, मंडी से भाजपा के रामस्वरूप शर्मा 60000 और शिमला से भाजपा के सुरेश कश्यप 65000 मतों से आगे चल रहे हैं। हमीरपुर में भाजपा के अनुराग ठाकुर 22141, कांगड़ा से भाजपा के किशन कपूर 26363, मंडी से भाजपा के रामस्वरूप शर्मा 20362 और शिमला से भाजपा के सुरेश कश्यप 27385 मतों से आगे चल रहे हैं।

हमीरपुर में भाजपा के अनुराग ठाकुर 10162, कांगड़ा से भाजपा के किशन कपूर 2496, मंडी से भाजपा के रामस्वरूप शर्मा 13593 और शिमला से भाजपा के सुरेश कश्यप 11383 मतों से आगे चल रहे हैं।भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ऊना सदर में पहले राउंड 3103 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं मंडी से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा बंजार विस से 200 वोटों से आगे चल रहे हैं। श्री नयना देवी में भाजपा के अनुराग ठाकुर 4166 मतों पर और कांग्रेस के राम लाल ठाकुर 2256 वोटों पर चल रहे हैं। भाजपा सराज, सदर और बल्ह विस क्षेत्रों में आगे चल रही है। बल्ह में भाजपा 3300 जबकि कांग्रेस महज 895 वोटों पर चल रही है। जिला कांगड़ा में सुलह विस क्षेत्र में भाजपा पहले राउंड में 2500 वोट से आगे चल रही है। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल और भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर के बीच सीधा मुकाबला है।

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में मतगणना शुरू हो गई है। कुल्लू, सोलन में भी मतगणना शुरू हो गई है। हमीरपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) में मतगणना कक्ष में बैलेट पेपर पहुंच गए हैं। इससे पहले डाक विभाग सर्विस वोटरों के बैलेट पेपर पहुंचाने में जुटा रहा। बैलेट की गिनती के बाद ईवीएम और प्रत्येक विधानसभा की पांच-पांच वीवीपैट मशीनों की पर्चियां गिनी जाएंगी।आपका सांसद कौन होगा? इस पर आज फैसला आ जाएगा। हिमाचल में लोकसभा के चारों संसदीय क्षेत्रों में 18 जगह सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। इसके लिए पूरी तैयारी चुनाव आयोग ने कर ली है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी।

साढ़े नौ बजे तक परिणामों के रुझान आना शुरू हो जाएंगे। दोपहर बाद दो बजे तक नतीजे घोषित हो सकते हैं। प्रदेश की चारों लोस सीटों पर भाजपा एवं कांग्रेस समेत कुल 45 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला होगा। प्रत्याशियों की धुकधुकी बढ़ गई है।

प्रदेश की चारों सीटों पर आखिरी चरण में 19 मई को हुए मतदान के बाद अब सभी की निगाहें आज आने वाले नतीजों पर टिक गई हैं। इसके लिए कल 18 केंद्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना होगी। मतगणना शुरू होने के एक घंटे बाद ही रुझान आने शुरू हो जाएंगे। किस सीट पर कौन आगे है और कौन पीछे, इसकी जानकारी मिलती रहेगी। आयोग ने हर संसदीय क्षेत्र के शहरों में मीडिया सेंटर बनाए हैं।

इसमें लाउड स्पीकर के माध्यम से लोगों को चुनावी नतीजों की जानकारी दी जाएगी। हिमाचल में प्रमुख मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में ही माना जा रहा है। मंडी सीट से सीपीआईएम के प्रत्याशी ने भी चुनाव लड़ा है। इनके अलावा कुछ अन्य दलों के और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी चुनाव लड़े हैं।

हिमाचल मूल के कर्मियों, सैनिकों के करीब 68 हजार पोस्टल बैलेट पेपर जारी किए हैं। इनमें से 34,304 चुनाव आयोग के पास पहुंच चुके हैं। शुरुआत में पोस्टल बैलेट की गणना होगी। उसके बाद ईवीएम खुलेंगी। हर संसदीय क्षेत्र के पांच-पांच मतदान केंद्रों में वीवीपैट और ईवीएम का मिलान होगा। इनके मिलान में समय लग सकता है। इससे विजेता प्रत्याशी की घोषणा में विलंब हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here