Home Bhopal Special सीहोर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतन सिंह का हार्ट अटैक से निधन…

सीहोर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतन सिंह का हार्ट अटैक से निधन…

24
0
SHARE

सीहोर के जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर की मौत हो गई है। उन्हें मतगणना स्थल पर गुरुवार को सुबह 10 बजे हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां पर उनकी मौत हो गई।

सीहोर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर की अटैक आया और तबियत बिगड़ती चली गई। वह मतगणना स्थल पर गिर गए थे। तबियत बिगड़ने के बाद रतन सिंह ठाकुर को जिला अस्पताल लाया गया था। यहां पर सिविल सर्जन डॉ. भरत आर्य ने पुष्टि करते हुए कहा कि ठाकुर का निधन हो गया है।रायसेन में विदिशा लोकसभा की मतगणना कार्य में लगे कृषि उपसंचालक हरपाल सिंह ठाकुर की हार्ट अटैक से मौत हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here