Home Bhopal Special शिवराज बोले- जनता ने कांग्रेस से बदला ले लिया…

शिवराज बोले- जनता ने कांग्रेस से बदला ले लिया…

38
0
SHARE

लोकसभा चुनावों में भाजपा की जबरदस्त जीत को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता का कांग्रेस से बदला बताया है। शिवराज ने कहा कि मोदी देश-प्रदेश की जनता के दिलों में बसे हैं। मोदी जी के नेतृत्व में एक नए भारत का उदय हुआ है। इस तथ्य को देश का हर नागरिक महसूस कर रहा है।

कांग्रेस की सरकार ने अपने पांच महीनों के कार्यकाल में प्रदेश का बंटाढार कर दिया है। कर्जमाफी सहित एक भी वादा पूरा नहीं किया, जनहित की योजनाएं बंद कर दीं और विकास कार्य ठप कर दिए। शिवराज ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आते ही प्रदेश में लूटमार मचा दी। इस कुशासन के चलते प्रदेश की जनता त्राहि-त्राहि कर उठी। दरअसल, प्रदेश की इस दुर्दशा पर जनता भी पश्चाताप कर रही थी। आज परिणाम सबके सामने है। भोपाल में राजा हार रहे हैं, गुना में महाराज हार रहे हैं। जनता ने अपना बदला ब्याज सहित ले लिया है।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सही है कि हमारी उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं आए लेकिन हम जनादेश का सम्मान करते हैं। हम इसकी समीक्षा करेंगे। लगता है हम अपनी बात जनता तक सही तरीके से नहीं पहुंचा पाए। हम हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़े रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा को जीत की शुभकामनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here