Home हिमाचल प्रदेश इन्हें मिलेगा किशन कपूर के विभाग का जिम्मा..

इन्हें मिलेगा किशन कपूर के विभाग का जिम्मा..

31
0
SHARE

लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा वोटों से विजयी हुए मंत्री किशन कपूर का विभाग मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर स्वयं देखेंगे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि उनके विभाग से जुड़ीं फाइलें मुख्यमंत्री कार्यालय आएंगी। गोपनीयता की शपथ लेने से पहले कपूर मंत्री पद से इस्तीफा देंगे। वर्तमान में उनके पास खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग है। 30 मई को दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रशासनिक ट्रिब्यूनल सहित अफसरों से जुड़े कई अहम फैसले लेंगे। मुख्य सचिव बीके अग्रवाल का कहना है कि फिलहाल कपूर का महकमा सीएम के पास रह सकता है।

कपूर जयराम सरकार में करीब डेढ़ साल मंत्री रहे हैं। लोकसभा चुनाव के चलते भाजपा की ओर से कराए गए सर्वे में वह कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की टॉप लिस्ट में थे। सर्वे के तहत उन्हें लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बनाया गया। लोकसभा चुनाव में वह अन्य तीन भाजपा प्रत्याशियों की अपेक्षा सबसे ज्यादा करीब 4 लाख 77 हजार मतों से विजयी हुए। अब वह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ दिल्ली में हैं।

इनके अलावा अन्य तीन अनुराग ठाकुर, रामस्वरूप शर्मा और सुरेश कश्यप भी 3 लाख से अधिक वोटों से विजयी हुए हैं। अब भाजपा के चारों सांसद मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में शामिल होंगे। यह उल्लेखनीय है कि ऊर्जा मंत्री पद से अनिल शर्मा के इस्तीफा देने के बाद उनके पास रहा ऊर्जा विभाग भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर खुद देख रहे हैं।सांसद के रूप में शपथ लेने के पहले ही भाजपा के विधायक सुरेश कश्यप भी इस्तीफा देंगे। कश्यप सिरमौर जिले के पच्छाद से भाजपा विधायक हैं।
पूर्व ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा को कोठी खाली कराने के लिए नोटिस जारी नहीं होगा। इस बारे में सरकार ने यूटर्न ले लिया है। पद से इस्तीफा देने के बाद खुद कोठी खाली करनी होती है। अगर कोठी खाली नहीं की जाती है तो सचिवालय के सामान्य प्रशासन की ओर से उन्हें नोटिस जारी किया जाता है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here