Home Una Special आज से आठ बजे खुलेंगे स्कूल…

आज से आठ बजे खुलेंगे स्कूल…

28
0
SHARE

ऊना। दोपहर के समय लू के थपेड़ों से परेशान जिले के विद्यार्थियों को राहत देने के लिए उपायुक्त राकेश प्रजापति ने स्कूल समयसारणी में बदलाव कर दिया है। मंगलवार को जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक खुलेंगे।

गर्मी के मौसम के चलते जिले ऊना का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा चुका है। कई स्कूलों में विद्यार्थी सुबह की प्रार्थना सभा में ही गश खाकर गिर रहे थे। इससे बढ़ती भीषण गर्मी विद्यार्थियों के लिए परेशानी बन रही थी। दूसरी ओर शिक्षक संघ भी लगातार उपायुक्त से स्कूल समयसारिणी में बदलाव करने की मांग कर रहे थे। इसके चलते जिला उपायुक्त ने स्कूल समयसारिणी में बदलाव कर दिया है।

यह समयसारिणी 28 मई से लेकर 30 जून तक लागू होगी। उसके बाद फिर से पुरानी समयसारिणी के अनुसार सुबह नौ बजे से शाम 3 तीन बजे स्कूल खुलेंगे। उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने बताया कि जिले में बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए स्कूलों की समयसारिणी में बदलाव किया गया है। इसके चलते जिला के सभी सरकारी और गैर सरकार स्कूल मंगलवार से सुबह 8 बजे खुलेंगे और दोपहर दो बजे बंद होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here